गढ़वा। सामाजिक सेवा, नेतृत्व विकास और मानवीय मूल्यों को समर्पित लायंस क्लब इंटरनेशनल 322A के अंतर्गत लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन एवं ...
गढ़वा। सामाजिक सेवा, नेतृत्व विकास और मानवीय मूल्यों को समर्पित लायंस क्लब इंटरनेशनल 322A के अंतर्गत लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन एवं लियो क्लब गढ़वा ज्ञान गंगा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल में 24वें पदस्थापना समारोह का भव्य आयोजन किया गया। गरिमामय माहौल में आयोजित इस समारोह में नए सत्र 2026-27 के पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई तथा बीते सत्र में उत्कृष्ट समाजसेवा करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पदस्थापना पदाधिकारी VDG-1 Elect कंचन साहू तथा मंचासीन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना के साथ एक मिनट का मौन रखा गया।मंच पर लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन के अध्यक्ष जयशंकर ब्रेजियर, सचिव आशुतोष अग्रवाल, लियो क्लब ज्ञान गंगा के अध्यक्ष अनमोल अग्रवाल, सचिव अंकेश गुप्ता, इंस्टॉलेशन चेयरपर्सन अमित कश्यप, गेस्ट ऑफ ऑनर PMJF डॉ. आर.एन.एस. दिवाकर, MJF रविन्द्र जायसवाल एवं MJF डॉ. असजद अंसारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन एवं लियो क्लब ज्ञान गंगा के अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से की।समारोह में सामाजिक एवं सेवा संगठनों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। लायंस क्लब गढ़वा विशाल, लायंस क्लब गढ़वा ऑसम, लायंस क्लब गढ़वा सिटी, रोटरी क्लब गढ़वा उदय, रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा, जायंट्स ग्रुप गढ़वा, महिला विकास समिति गढ़वा, रोटरी क्लब इनर विंग गढ़वा, मानस मंडली गढ़वा तथा डाल्टनगंज के विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों का गुलाब का फूल भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इसके बाद मुख्य अतिथि कंचन साहू ने नए सत्र 2026-27 के लिए लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन के अध्यक्ष विजय सोनी, सचिव हर्ष अग्रवाल तथा लियो क्लब ज्ञान गंगा के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट मानस अग्रवाल सहित सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण करने वालों में अमित कश्यप, जयशंकर ब्रेजियर, आशुतोष अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, अंकेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, मोहम्मद शमीम, विनय कश्यप, नीरज कमलापुरी, अरविंद गुप्ता, मानस अग्रवाल, तेजस अग्रवाल, रवि अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, विनीता आनंद, डॉ. कुमार निशांत सिंह, डॉ. रमेश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, सौम्या श्रेष्ठ, शौर्य कश्यप, हिमांशु जायसवाल, यश कश्यप, लोकेश कश्यप, मोहित ब्रेजियर, नीरज सोनी, राहुल पाल, डॉ. पतंजलि केसरी, आनंद कुमार सहित अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक शपथ ली।समारोह के अंतिम चरण में सत्र 2025-26 के दौरान समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन एवं लियो क्लब ज्ञान गंगा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मुख्य अतिथि कंचन साहू तथा मंचासीन अतिथियों द्वारा मोमेंटो एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।मौके पर मुख्य अतिथि पदस्थापना पदाधिकारी कंचन साहू ने कहा कि लायंस एवं लियो क्लब समाजसेवा की ऐसी सशक्त कड़ी हैं, जो सेवा, संस्कार और नेतृत्व को नई दिशा देती हैं। उन्होंने नए पदाधिकारियों से सेवा कार्यों को और अधिक व्यापक बनाने का आह्वान किया।वही
MJF डॉ. असजद अंसारी ने कहा कि सेवा ही लायनिज्म की सबसे बड़ी पहचान है। नए नेतृत्व से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने की अपेक्षा है।वही इंस्टॉलेशन चेयरपर्सन अमित कश्यप ने कहा कि टीम भावना, अनुशासन और समर्पण के बल पर क्लब आने वाले समय में और अधिक प्रभावी सामाजिक कार्य करेगा।वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय सोनी ने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, रक्तदान और जरूरतमंदों की सहायता जैसे सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए।वही
नवनिर्वाचित सचिव हर्ष अग्रवाल ने कहा कि पारदर्शिता, सक्रियता और सभी सदस्यों के सहयोग से क्लब का प्रत्येक सेवा अभियान जनहित में समर्पित रहेगा।वही
डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट मानस अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को समाजसेवा से जोड़ना ही लियो क्लब का उद्देश्य है और नए सत्र में युवाओं की भागीदारी को और मजबूत किया जाएगा।वही डॉ. कुमार निशांत सिंह ने कहा कि लायंस क्लब केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा का एक परिवार है। समाज के प्रति समर्पण और मानवीयसंवेदनाओं के साथ क्लब आगे भी जनहित के कार्यों को निरंतर गति देता रहेगा।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी एवं भाजपा नेता उमेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित प्रमुख लोगों में दीपेश कुमार, रणजीत मिश्रा, राकेश पांडे, डॉ. जवाहरलाल अग्रवाल, अरुण दुबे, बृजेश चौबे, संजय सोनी, डॉ. अशोक सोनी, अर्चना कश्यप, शोभा सोनी, सोनी गुप्ता,रुचि अग्रवाल , श्वेता सोनी, अंकिता अग्रवाल, ममता कश्यप, डॉ. प्रीति गुप्ता, वीना रानी अग्रवाल, दयाशंकर गुप्ता, राजमणि प्रसाद, सुनील कुमार, डॉ अशोक सोनी, शिव गुप्ता, लखन प्रसाद कश्यप, मुन्नी कश्यप, रजनी गुप्ता, रामनारायण प्रसाद, अनिल शर्मा,विश्वास शर्मा , नंदकुमार, विजय केसरी, मदन प्रसाद केसरी, डॉ. मुरली प्रसाद गुप्ता, विनोद कमलापुरी,पूनम कांस्कार , मनीष कमलापुरी, श्याम सुंदर प्रसाद, प्रदीप केसरी, ऋषभ जायसवाल, दिवाकर सिन्हा, अजय केसरी, कमल किशोर चौबे, राजेश बाबू सराफ, अनु दुबे, देवानंद शर्मा, सफदर अली खान, नंदलाल प्रसाद, विवेक कश्यप, अनूप ठाकुर, सरोज सिंह, ज्योति प्रकाश केसरी, प्रतिमा कश्यप, गिरीश कमलापुरी, वेंकटेश्वर नारायण, अनिल सोनी एवं डॉ. अर्जुन विश्वकर्मा, संतोष अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, डॉ सुशील कुमार, डॉ एन के रजक सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन रवि अग्रवाल , दीपाली अग्रवाल, विनीता आनंद एवं समापन राष्ट्रगान के साथ लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन के डायनेमिक सदस्य डॉ. कुमार निशांत सिंह द्वारा किया गया।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ