"रोटरी का हर प्रोजेक्ट समाजहित और मानव सेवा को समर्पित होगा" : मनीष कुमार "सेवा, पारदर्शिता और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हु...
"रोटरी का हर प्रोजेक्ट समाजहित और मानव सेवा को समर्पित होगा" : मनीष कुमार
"सेवा, पारदर्शिता और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए नए आयाम स्थापित करेगा रोटरी क्लब" : राजेश बाबू सराफ
"पूरी टीम ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगी" : सीए दिवाकर सिंहा
गढ़वा। शहर के शगुन होटल में रविवार संध्या में रोटरी क्लब गढ़वा उदय के सत्र 2026-27 के लिए भव्य पदस्थापना (इंस्टॉलेशन) समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर तथा विशिष्ट अतिथि रोटरी जॉन 14 , 3250 के नवनिर्वाचित असिस्टेंट गवर्नर मनीष कुमार थे। अतिथियों एवं रोटेरियन परिवार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का पौधा भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी, जायंट्स ग्रुप गढ़वा, लायंस क्लब गढ़वा विशाल, लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन, लायंस क्लब गढ़वा सिटी सहित कई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इंस्टॉलेशन ऑफिसर ने नए सत्र के पदाधिकारियों एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को रोटरी पिन पहनाकर शपथ दिलाई। सत्र 2026-27 के लिए मनीष कुमार को असिस्टेंट गवर्नर, राजेश बाबू सराफ को अध्यक्ष तथा सीए दिवाकर सिंहा को सचिव का दायित्व सौंपा गया। समारोह के दौरान संजय केसरी एवं संतोष मिश्रा सहित कई नए सदस्यों को रोटरी परिवार में शामिल किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने भी स्वयं को रोटेरियन घोषित करते हुए क्लब की सदस्यता ग्रहण की।वही सत्र 2026-27 के लिए बोर्ड का डायरेक्टर के रूप में प्रेसिडेंट राजेश केसरी क्लब चार्टर प्रेसिडेंट आनंद प्रकाश दुबे, इमीडिएट पेस्ट प्रेसिडेंट श्याम सुंदर प्रसाद क्लब, सेक्रेटरी दिवाकर कुमार सिंहा, प्रेसिडेंट इलेक्ट रवि शंकर पांडे ,क्लब वाइस प्रेसिडेंट शंभू केसरी एवं अजय कुमार साहू, जॉइंट सेक्रेटरी कमल किशोर चौबे, क्लब ट्रेजर ऋषभ जायसवाल, एजी जॉन 14 मनीष कुमार ,क्लब सर्विस प्रोजेक्ट चेयर प्रदीप कुमार केसरी, क्लब लर्निंग फेसिलिटेटर सत्येंद्र नाथ द्विवेदी, सार्जेंट का आर्म्स अजय कुमार केसरी , चेयरमैन एनवायरनमेंट विजय कुमार सोनी का नाम शामिल किया गया ।वही अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मिथिलेश कुमार ठाकुर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि रोटरी सेवा, समर्पण और मानवता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, "जहां भी मेरी जरूरत होगी, मैं रोटेरियन परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाजसेवा करूंगा और हर जनहित के कार्य में सदैव समर्पित रहूंगा।"
वही नवनिर्वाचित असिस्टेंट गवर्नर मनीष कुमार ने कहा कि रोटरी के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर अधिकाधिक जनकल्याणकारी परियोजनाएं संचालित करने का आह्वान किया।वही
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश बाबू सराफ ने कहा कि उनका पूरा कार्यकाल सेवा, पारदर्शिता और सामाजिक उत्तरदायित्व को समर्पित रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को नई गति देगा। वहीं सचिव सीए दिवाकर सिंहा ने कहा कि पूरी टीम ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ समाजहित में कार्य करेगी।
अपने कार्यकाल की शुरुआत करते हुए अध्यक्ष राजेश बाबू सराफ ने पहले प्रोजेक्ट के रूप में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कराया। शिविर में लगभग 60 लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर एवं वजन की नि:शुल्क जांच की गई। स्वास्थ्य जांच सदर अस्पताल कैम्पस गढ़वा के एएमओ डॉ. अभितेश केसरी के मार्गदर्शन में फार्मासिस्ट सुनील गहलोत द्वारा की गई।कार्यक्रम का संचालन कमल किशोर चौबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप केसरी ने किया।
समारोह में रोटेरियन से अमृत शुक्ला, आनंद दुबे, ललन सोनी, अजय केसरी, रमन केसरी, डॉ. एम.पी. गुप्ता, सीमा केसरी, उर्वशी शर्मा, दिलीप शर्मा, शम्भू केशरी के अलावे डॉ. जे.पी. सिंह, रघुवीर प्रसाद, नंदकुमार गुप्ता, अशोक गुप्ता, विजय केसरी, डॉ. पतंजलि केसरी,लखन प्रसाद कश्यप,आशुतोष अग्रवाल, सुशील केसरी, रामनारायण प्रसाद, नंदलाल प्रसाद, गिरीश कमलापुरी, डॉ. डी. लियू, मंजू दुबे, कंचन जायसवाल, अंजू केसरी, डॉ. एकता केसरी, रेनू केसरी, राज केसरी, राहुल केसरी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ