गढ़वा। शहर के कचहरी रोड स्थित ब्लू भंडार के बगल में बुधवार को पड़ोसी राज्य बिहार की प्रतिष्ठित ई-व्हीकल निर्माता कंपनी इवीनॉक्स ...
गढ़वा। शहर के कचहरी रोड स्थित ब्लू भंडार के बगल में बुधवार को पड़ोसी राज्य बिहार की प्रतिष्ठित ई-व्हीकल निर्माता कंपनी इवीनॉक्स (EVINOX) के अत्याधुनिक ई-स्कूटी शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शोरूम के प्रोपराइटर चंदन सिंह एवं उनके पिता रणविजय सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ई-व्हीकल के बढ़ते महत्व, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं के स्टार्टअप को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि गढ़वा आज हर क्षेत्र में अपनी नई पहचान बना रहा है। उन्होंने युवा उद्यमी चंदन सिंह की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय नौसेना में सेवा देने के बाद अपने जिले में ई-व्हीकल व्यवसाय शुरू करना युवाओं के लिए प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने कहा कि आज का युवा अपनी क्षमता के अनुरूप स्वरोजगार और स्टार्टअप की ओर बढ़ रहा है, जो सरकार की आत्मनिर्भर भारत और रोजगार सृजन की सोच को भी मजबूती देता है।उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों और सीमित संसाधनों के कारण लोगों का रुझान तेजी से ई-व्हीकल की ओर बढ़ रहा है। ऐसे समय में गढ़वा में इविनॉक्स जैसी कंपनी का शोरूम खुलना न केवल जिले बल्कि आसपास के क्षेत्रों और पड़ोसी राज्यों के लोगों के लिए भी लाभदायक साबित होगा। शोरूम के प्रोपराइटर चंदन सिंह ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा और महंगाई को ध्यान में रखते हुए कंपनी किफायती दरों पर बेहतर गुणवत्ता वाली ई-स्कूटी उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में शोरूम में पांच मॉडल उपलब्ध हैं, जबकि कंपनी के पास कुल 12 मॉडल हैं। इनमें लिथियम बैटरी (दो वर्ष की वारंटी) और वाटर बैटरी (एक वर्ष की वारंटी) वाले विकल्प उपलब्ध हैं।उन्होंने बताया कि स्कूटी की शुरुआती कीमत मात्र 40 हजार रुपये से शुरू होती है। विभिन्न बैटरी क्षमता—48 वोल्ट, 60 वोल्ट और 72 वोल्ट—के अनुसार अलग-अलग माइलेज मिलता है। कई मॉडलों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता भी नहीं होती। अगले 15 दिनों के भीतर ग्राहकों के लिए फाइनेंस सुविधा भी शुरू कर दी जाएगी। प्रोपराइटर
चंदन सिंह ने बताया कि उद्घाटन के पहले ही दिन ग्राहकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और आधा दर्जन से अधिक ई-स्कूटी की बिक्री हुई। उन्होंने लोगों से शोरूम का एक बार अवश्य भ्रमण करने और कम खर्च में बेहतर गुणवत्ता तथा सर्विस का लाभ उठाने की अपील की।मौके पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि:"गढ़वा का युवा आज रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बन रहा है। चंदन सिंह का यह स्टार्टअप युवाओं के लिए प्रेरणा है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच ई-व्हीकल भविष्य की आवश्यकता है और ऐसे प्रयास जिले के विकास को नई दिशा देंगे।"वही शोरूम के प्रोपराइटर चंदन सिंह ने कहा कि:"हमारा उद्देश्य लोगों को कम कीमत में बेहतर गुणवत्ता, भरोसेमंद सर्विस और आधुनिक तकनीक से लैस ई-स्कूटी उपलब्ध कराना है। आने वाले दिनों में फाइनेंस सुविधा भी शुरू होगी, जिससे हर वर्ग के लोग आसानी से ई-व्हीकल खरीद सकेंगे।"वही रणविजय सिंह (प्रोपराइटर के पिता) ने कहा कि:"यह केवल एक शोरूम नहीं, बल्कि गढ़वा के युवाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक छोटा प्रयास है। हमें विश्वास है कि लोगों का सहयोग और विश्वास इस पहल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।"वही झामुमो नेता ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि:"गढ़वा में आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था की शुरुआत स्वागतयोग्य है। यह शोरूम न केवल लोगों को बेहतर विकल्प देगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार को भी बढ़ावा देगा।"समारोह में झामुमो नेता मनोज ठाकुर, मिथिलेश झा, चंदन जायसवाल, मनीष कमलापुरी, ओम प्रकाश गुप्ता, भोला केसरी, अंकित पांडे, दिलीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्राहक उपस्थित रहे। इनमें उत्कर्ष केसरी, राजीव सोनी, विष्णु दुबे, बिट्टू कुमार, विकास तिवारी, शैलेश तिवारी, निरंजन सिंह, सुदर्शन सिंह, अंकित सिंह, रोहित कुमार, राजेंद्र राम, डॉ. भारत भूषण, राजीव शरण, शंकर कुमार, राजकुमार वर्मा, डॉ. अभिषेक सिंह, संतोष कश्यप सहित अनेक लोग शामिल थे।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ