गढ़वा। शहर के चिनिया मोड़ स्थित चिनिया रोड पर बुधवार को फिटनेस और हेल्थ न्यूट्रिशन के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में 'मसल्...
गढ़वा। शहर के चिनिया मोड़ स्थित चिनिया रोड पर बुधवार को फिटनेस और हेल्थ न्यूट्रिशन के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में 'मसल्स फ्यूल्स' के सब-ब्रांच का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गया। यह प्रतिष्ठान डाल्टनगंज स्थित मुख्य शाखा का सब-ब्रांच है, जिससे अब गढ़वा के फिटनेस प्रेमियों को गुणवत्तापूर्ण न्यूट्रिशन सप्लीमेंट्स स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगे।कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर निशांत चौधरी, उनकी धर्मपत्नी रागिनी देवी, माता सुनीता देवी, पिता नारद चौधरी, दादा रामचंद्र चौधरी, भाई नीतीश चौधरी तथा परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा पंडित बैजनाथ तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ की गई।इसके बाद मुख्य अतिथि परमेश्वरी मेडिकल सेंटर के संचालक डॉ. जे पी सिंह, विशिष्ट अतिथि लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. कुमार निशांत सिंह तथा चौधरी परिवार के मुखिया रामचंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया।इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि वर्तमान समय में लोग स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति पहले से अधिक जागरूक हो रहे हैं। नियमित व्यायाम के साथ संतुलित एवं वैज्ञानिक न्यूट्रिशन भी उतना ही आवश्यक है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यहां प्रमाणिक एवं गुणवत्तापूर्ण हेल्थ सप्लीमेंट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार के सप्लीमेंट का सेवन विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में ही करें, ताकि स्वास्थ्य को अधिकतम लाभ मिल सके और किसी प्रकार की समस्या न हो।मौके पर डॉ. जेपी सिंह (मुख्य अतिथि) ने कहा कि:"आज के दौर में फिटनेस केवल व्यायाम तक सीमित नहीं है। सही न्यूट्रिशन और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में लिए गए सप्लीमेंट्स बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। गढ़वा में इस तरह की सुविधा शुरू होना स्वागतयोग्य पहल है।"वही लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. कुमार निशांत सिंह (विशिष्ट अतिथि) ने कहा कि:"स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है। यदि कोई भी सप्लीमेंट चिकित्सकीय या विशेषज्ञ सलाह के अनुसार लिया जाए तो उसका बेहतर लाभ मिलता है। यह केंद्र लोगों को सही मार्गदर्शन के साथ गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराएगा।"वही निशांत चौधरी (प्रोपराइटर) ने कहा कि:
"हमारा उद्देश्य गढ़वा के लोगों को विश्वसनीय और प्रमाणिक हेल्थ न्यूट्रिशन उत्पाद उपलब्ध कराना है। यहां हर ग्राहक को उसकी आवश्यकता के अनुसार उचित मार्गदर्शन के साथ सप्लीमेंट्स उपलब्ध कराए जाएंगे।"वही नारद चौधरी (समाजसेवी एवं प्रोपराइटर के पिता) ने कहा कि:"गढ़वा में युवाओं के बीच फिटनेस के प्रति बढ़ती जागरूकता को देखते हुए इस सब-ब्रांच की शुरुआत की गई है। हमें विश्वास है कि यह प्रतिष्ठान लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और सही न्यूट्रिशन की दिशा में नई सुविधा प्रदान करेगा।"कार्यक्रम में समाजसेवी रघुवीर प्रसाद, सागर सिंह, सूरज सिंह सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ