गढ़वा : झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर उपायुक्त पशुपति ना...
गढ़वा: झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने अधिकारियों व केंद्राधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने 19 जुलाई को तीन पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए सभी 15 परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, बिजली और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही बायोमेट्रिक उपस्थिति, HHMD जांच, वीडियोग्राफी तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में गूंजी जनता की समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश
गढ़वा: समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने राशन कार्ड, पेंशन, आवास, भूमि विवाद, मनरेगा भुगतान, पेयजल और गैस कनेक्शन समेत विभिन्न मामलों की सुनवाई की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपायुक्त ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर
गढ़वा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने शुक्रवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों, विद्युत आपूर्ति और अग्निशमन उपकरणों की समीक्षा करते हुए निर्वाचन आयोग के सभी मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
19 जुलाई को 15 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा-163 लागू
गढ़वा: झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन के लिए गढ़वा अनुमंडल के सभी 15 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में 19 जुलाई को सुबह 4 बजे से शाम 7 बजे तक बीएनएसएस की धारा-163 लागू रहेगी। इस दौरान भीड़ जुटाने, जुलूस, लाउडस्पीकर, हथियार तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
गढ़वा में SIR अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा
गढ़वा: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत गढ़वा जिले में सभी 8,62,092 गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत वितरण पूरा कर लिया गया है। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अभियान की समीक्षा करते हुए 29 जुलाई तक सभी प्रक्रियाएं पूरी करने और 5 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित करने का निर्देश दिया। साथ ही 18 व 20 जुलाई को शहरी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर तथा 22 जुलाई को BLO, BLA-2 और चुनाव पाठशाला की बैठक आयोजित कराने के निर्देश दिए।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ