"खेल और फिटनेस से जुड़ने का सबसे सरल माध्यम है साइकिलिंग" : कमांडेंट गढ़वा। विश्व साइकिलिंग...
"खेल और फिटनेस से जुड़ने का सबसे सरल माध्यम है साइकिलिंग" : कमांडेंट गढ़वा। विश्व साइकिलिंग दिवस पखवाड़ा सह खेलो इंडिया अस्मिता सिटी लीग प्रतियोगिता सह सम्मान समारोह का रविवार को गढ़वा में उत्साह, ऊर्जा और जनभागीदारी के साथ भव्य आयोजन किया गया। टाउन हॉल मैदान से शुरू हुई इस प्रतियोगिता ने पूरे शहर में फिटनेस, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ कमांडेंट अजय कुमार वर्मा, द्वितीय कमांडेंट अमरेंद्र कुमार सिंह, असिस्टेंट कमांडेंट अमित कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी,संघ के संरक्षक अनिल पांडे सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने टाउन हॉल मैदान से मझिआंव मोड़ तक और पुनः मझिआंव मोड़ से टाउन हॉल तक का सफर तय किया। पूरे मार्ग में खिलाड़ियों और युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा मेडल, प्रशस्ति पत्र तथा पुरस्कार स्वरूप साइकिल देकर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने कहा कि साइकिल केवल एक साधन नहीं बल्कि बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की कुंजी है। उन्होंने कहा कि यदि लोग प्रतिदिन साइकिल चलाने की आदत विकसित करें तो अनेक शारीरिक समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने सरकारी एवं निजी क्षेत्र के उन पदाधिकारियों एवं कर्मियों से विशेष रूप से साइकिल का उपयोग करने की अपील की जो अपने कार्यस्थल के निकट रहते हैं। उपायुक्त ने कहा कि साइकिल ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों और प्रतिभागियों को बधाई दी।वही पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में साइकिलिंग महत्वपूर्ण माध्यम बन सकती है। उन्होंने कहा कि जितना अधिक लोग साइकिल का उपयोग करेंगे, उतना ही समाज स्वस्थ, पर्यावरण स्वच्छ और आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित होंगी।सीआरपीएफ कमांडेंट अजय कुमार वर्मा, द्वितीय कमांडेंट अमरेंद्र कुमार सिंह, असिस्टेंट कमांडेंट अमित कुमार तथा नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी, संरक्षक अनिल पांडेय,सचिव अरविंद दुबे आदि ने भी साइकिलिंग को स्वास्थ्य, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया।वही मौके पर पुनः मुख्य अतिथि उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने कहा कि "साइकिल स्वस्थ जीवनशैली की पहचान है। यह न केवल शरीर को फिट रखती है बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।"वही विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि "फिट इंडिया अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। स्वस्थ समाज के निर्माण में इसकी बड़ी भूमिका है।"वही विशिष्ट अतिथि
"साइकिलिंग अनुशासन, सहनशक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ाती है। युवाओं को खेल और फिटनेस से जोड़ने का यह एक प्रभावी माध्यम है।"वही संघ के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि "विश्व साइकिलिंग दिवस पखवाड़ा का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य, पर्यावरण और खेलों के प्रति जागरूक करना है। प्रतिभागियों का उत्साह इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है।"वही
समाजसेवी हर्ष अग्रवाल ने कहा कि"ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।"वही समाजसेविका अंकिता अग्रवाल ने कहा कि
"महिलाओं और युवतियों की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती है कि साइकिलिंग अब स्वास्थ्य और आत्मविश्वास दोनों का प्रतीक बन रही है।"वही समाजसेवी कमलेश गुप्ता ‘पिंटू गुप्ता’ ने कहा कि
"साइकिलिंग संस्कृति को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। इससे स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण दोनों का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।" कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के शैलेंद्र पाठक, अनिल पांडे, अरविंद दुबे, चंद्रबहादुर सिंह, तथा तकनीकी अधिकारियों सुशील तिवारी, अजयकांत, किशोर कुणाल, चंद्र बहादुर सिंह और दीपक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संघ के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने आयोजन के संचालन एवं समन्वय में विशेष योगदान दिया।इस अवसर पर नगर परिषद वार्ड पार्षद सुनील कुमार, हर्ष अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, कमलेश गुप्ता उर्फ पिंटू गुप्ता, प्रोफेसर उमेश सहाय, डॉ. पतंजलि केसरी, विजय केसरी सहित जिले के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ