गढ़वा। सामाजिक सेवा, मानवता और नेतृत्व के मूल्यों को समर्पित लायंस क्लब ऑफ गढ़वा विशाल का 42वां इंस्टॉलेशन सेरेमनी रविवार की संध...
गढ़वा। सामाजिक सेवा, मानवता और नेतृत्व के मूल्यों को समर्पित लायंस क्लब ऑफ गढ़वा विशाल का 42वां इंस्टॉलेशन सेरेमनी रविवार की संध्या में संत पॉल अकैडमी के प्रशाल भवन में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में समाजसेवा और संगठनात्मक दायित्वों के प्रति समर्पण का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, क्लबों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एफवीडीजी इलेक्ट कंचन साहू, इंस्टॉलेशन ऑफिसर पीडीएफ सुदीप्तो मुखर्जी, गेस्ट ऑफ ऑनर आरसी रविंद्र जायसवाल, डॉ. आर.एन.एस. दिवाकर, जोन चेयरपर्सन डॉ. असजद अंसारी, निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. अर्जुन विश्वकर्मा, सचिव डॉ. मुनाजिर हसन, ट्रेजरर वेंकटेश्वर नारायण, इंस्टॉलेशन चेयरपर्सन डॉ. एन.के. रजक एवं डॉ. जे.पी. सिंह मंचासीन रहे।समारोह की शुरुआत क्लब परंपरा के अनुसार क्लब के अध्यक्ष द्वारा बेल बजाकर की गई। इसके पश्चात विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को सशक्त करने के लिए राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि, इंस्टॉलेशन ऑफिसर एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।समारोह के दौरान इंस्टॉलेशन ऑफिसर सुदीप्तो मुखर्जी ने सत्र 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में नंदलाल प्रसाद को अध्यक्ष, सुशील कुमार केसरी को प्रथम उपाध्यक्ष, डॉ. अरशद अंसारी को द्वितीय उपाध्यक्ष, वेंकटेश्वर नारायण को सचिव, डॉ. पी. कश्मूर को संयुक्त सचिव, ग्रीस कमलापुरी को कोषाध्यक्ष, विजय कुमार केसरी को संयुक्त कोषाध्यक्ष, अमन गुप्ता को जनसंपर्क पदाधिकारी, शौकत खान को टेमर तथा डॉ. एस.के. विश्वकर्मा को टेल ट्विस्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई।वहीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में डॉ. यासीन अंसारी, डॉ. एन.के. रजक, डॉ. जे.पी. सिंह, डॉ. यू.एन. बरनवाल, डॉ. कमलेश कुमार, सफदर अली खान, पेट्रस मिंज एवं ओम प्रकाश कंसकार को शामिल किया गया।इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ओसम, गढ़वा ग्रीन, गढ़वा सिटी, रोटरी क्लब गढ़वा उदय, जायंट्स ग्रुप गढ़वा, रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही जमशेदपुर से आए लायंस सदस्यों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।मुख्य अतिथि कंचन साहू ने कहा कि लायंस क्लब विश्व का सबसे बड़ा सेवा संगठन है, जिसकी पहचान मानवता की निस्वार्थ सेवा से है। उन्होंने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही लायंस की वास्तविक पहचान है।
"पद सम्मान नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा का अवसर है"
इंस्टॉलेशन ऑफिसर सुदीप्तो मुखर्जी ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए समाजहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने नई टीम से सेवा परियोजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।
"सभी सदस्यों को साथ लेकर सेवा के नए आयाम स्थापित करेंगे"
नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंदलाल प्रसाद ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान एवं जनकल्याण के क्षेत्र में क्लब की गतिविधियों को और अधिक विस्तार दिया जाएगा।
द्वितीय उपाध्यक्ष डॉ. अरशद अंसारी की प्रतिक्रिया
"मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म, इसी भावना के साथ करेंगे कार्य"उपाध्यक्ष
डॉ. अरशद अंसारी ने कहा कि लायंस क्लब के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
"पारदर्शिता और टीमवर्क के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे"
वेंकटेश्वर नारायण ने कहा कि संगठन की प्रत्येक गतिविधि को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। सभी सदस्यों के सहयोग से सेवा कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।
"समाज के हर वर्ग तक सेवा पहुंचाना हमारी प्राथमिकता होगी"
डॉ. एन.के. रजक ने कहा कि लायंस क्लब हमेशा से जनसेवा के लिए समर्पित रहा है। नई टीम के साथ मिलकर स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए जाएंगे।
"सेवा और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर करेंगे कार्य"
डॉ. जे.पी. सिंह ने कहा कि क्लब की मजबूती उसके सदस्यों की सक्रियता में निहित है। सभी सदस्य मिलकर समाजहित में नई योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे।
"लायंस क्लब का लक्ष्य केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन है"
डॉ. कमलेश कुमार ने कहा कि संगठन के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद एवं वंचित लोगों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने नई टीम को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. यासीन अंसारी, डॉ. एम.पी. गुप्ता,विनोद कमलापुरी , नंदकुमार गुप्ता, डॉ. माहेरू यमानी, शौकत खान, डॉ. कमलेश कुमार, लखन प्रसाद कश्यप, राजमणि प्रसाद, दयाशंकर गुप्ता,सुनील कुमार , मनोज केसरी, डॉ. रमेश गुप्ता, जयशंकर ब्रेजियर, संतोष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, ललन सोनी, अमित कश्यप, नीरज कमलापुरी, संजय सोनी, उमेश अग्रवाल, रमेश चंद्रवंशी, अनिल शर्मा, आर.एन. प्रसाद,शिव गुप्ता, डॉ असजद अंसारी, प्रदीप केसरी, अजय केसरी, अशोक केसरी, रवि अग्रवाल, अशोक गुप्ता, ग्रीस कमलापुरी, रघुवीर प्रसाद, सुशील केसरी, विश्वास शर्मा,सिस्टर रोशना सहित अनेक सदस्यों एवं संत पॉल अकैडमी के फादर तथा शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ