गढ़वा। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में वॉलेंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन (VBDA) के बै...
गढ़वा। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में वॉलेंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन (VBDA) के बैनर तले रम्य भूमि ट्राइबल सैया परिवार कल्याण फाउंडेशन एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानव सेवा और जीवन रक्षा के इस पुनीत अभियान में कुल 16 यूनिट रक्तदान किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम संजय पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदाताओं के इस मानवीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को VBDA की ओर से मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।रक्तदान करने वालों में संस्था के अध्यक्ष विवेक तिवारी, जिन्होंने अपने जीवन का 44वां रक्तदान किया, विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं हर्ष अग्रवाल ने अपने जीवन का 70वां रक्तदान कर समाज के सामने सेवा और समर्पण का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इसके अलावा रोहित हिमांशु, बेचन चौधरी, दीपक तिवारी, धीरज दुबे, विवेक कुमार विश्वकर्मा, नूर अजीजी, दिलीप कुमार चंद्रवंशी, विकास सोनी, रिंकू पाल, मुरारी मिश्रा, पप्पू यादव, राम कुमार दुबे, उज्ज्वल कुमार एवं शशिभूषण कुमार सहित अन्य लोगों ने भी रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मौके पर मुख्य अतिथि एसडीएम संजय पांडेय ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारियों और आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकती है। उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे लोग समाज के सच्चे नायक हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए आगे आते हैं। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया।वही नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिसका कोई विकल्प नहीं है। रक्त केवल इंसान ही इंसान को दे सकता है, इसलिए प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। वही संस्था के अध्यक्ष एवं 44वीं बार रक्तदान करने वाले विवेक तिवारी ने कहा कि रक्तदान ऐसा महादान है, जिससे किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी समय किसी भी व्यक्ति को पड़ सकती है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को नियमित रूप से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से आगे आकर रक्तदान आंदोलन से जुड़ने और जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का आह्वान किया।शिविर के दौरान VBDA के सभी सदस्य, पदाधिकारी,जय शंकर ब्रेजियर,रिंकू तिवारी एवं ब्लड बैंक के स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ