गढ़वा, 13 जून। विश्व साइकिल दिवस पखवाड़ा समारोह के तहत आयोजित होने जा रही अस्मिता सिटी लीग महिला साइकिल रेस प्रतियोगिता को लेकर ...
गढ़वा, 13 जून। विश्व साइकिल दिवस पखवाड़ा समारोह के तहत आयोजित होने जा रही अस्मिता सिटी लीग महिला साइकिल रेस प्रतियोगिता को लेकर जिले में खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के बीच उत्साह चरम पर है। 14 जून को गढ़वा जिला मुख्यालय में होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला साइकिलिस्ट को उपायुक्त गढ़वा द्वारा पुरस्कार स्वरूप साइकिल प्रदान किया जाना होगा।
जिला साइक्लिंग संघ के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और साइक्लिंग खेल के प्रति युवतियों में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से यह विशेष पुरस्कार रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतिभाशाली साइकिलिस्टों के लिए यह सम्मान उनके खेल जीवन में नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनेगा।उन्होंने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं निष्पक्ष परिणाम सुनिश्चित करने के लिए अनुभवी और तकनीकी रूप से दक्ष अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। रेस के दौरान समय निर्धारण, प्रदर्शन मूल्यांकन और परिणाम घोषणा की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न होगी, ताकि खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के अनुरूप उचित स्थान मिल सके।प्रतियोगिता में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों की महिला साइकिलिस्ट अपनी क्षमता, सहनशक्ति और रफ्तार का प्रदर्शन करेंगी। आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों की सुरक्षा, रूट प्रबंधन और तकनीकी व्यवस्था को लेकर भी व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।उपायुक्त ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता जिले में खेल संस्कृति को नई दिशा देने का कार्य करेगी।वही
कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि विश्व साइकिल दिवस पखवाड़ा समारोह के अंतर्गत आयोजित यह प्रतियोगिता महिला खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच है। उपायुक्त द्वारा प्रदान की जाने वाली साइकिल न केवल एक पुरस्कार होगी, बल्कि खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा भी बनेगी। उन्होंने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ