गढ़वा। उपायुक्त अनन्य मित्तल ने मंडल डैम परियोजना के अवशेष कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को पुनर्वास एवं आधारभू...
गढ़वा। उपायुक्त अनन्य मित्तल ने मंडल डैम परियोजना के अवशेष कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को पुनर्वास एवं आधारभूत सुविधाओं के कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विस्थापित परिवारों को सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। बैठक में मुआवजा भुगतान, लैंड डायवर्शन और निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि डैम के 12 में से 10 गेट तैयार हो चुके हैं तथा शेष कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।
विद्यालयों में 100% उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश, शिक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
गढ़वा। समाहरणालय सभागार में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने विद्यालयों में शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आधार अपडेट, अपार आईडी निर्माण, हेल्थ चेकअप और टीएनए कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। बैठक में मध्याह्न भोजन, निपुण भारत मिशन, पीएम श्री एवं अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
आदिम जनजातियों के लिए विशेष सर्वे अभियान, 20 मई तक हर परिवार को जोड़ने का लक्ष्य
गढ़वा। जिले के 16 प्रखंडों में निवास करने वाले आदिम जनजातीय कोरबा एवं परहिया समुदाय के परिवारों का पीवीटीजी एंटाइटलमेंट सर्वे कराया जा रहा है। इस अभियान के तहत करीब 14 हजार परिवारों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, आधार एवं अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन ने अपील की है कि यदि किसी गांव में सर्वे टीम नहीं पहुंची है तो संबंधित प्रखंड कल्याण पदाधिकारी या बीडीओ को सूचना दें, ताकि 20 मई तक सर्वे कार्य पूरा किया जा सके।
पेयजल शिकायतों के समाधान में तेजी, 7 दिनों से अधिक लंबित नहीं रहेगी कोई शिकायत
गढ़वा। भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उपायुक्त अनन्य मित्तल ने झार जल पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि चापाकल, जलमीनार एवं पेयजल आपूर्ति से जुड़ी कोई भी शिकायत 7 दिनों से अधिक लंबित नहीं रहनी चाहिए। जिले में अब तक 1404 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 1068 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। प्रशासन ने लोगों से पेयजल समस्या होने पर झार जल पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ