गढ़वा। प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय आज भूमि सुधार उप समाहर्ता (एलआरडीसी) कार्यालय, गढ़वा का औचक निरीक्षण कर राजस्व एवं प्रशासनिक ...
गढ़वा। प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय आज भूमि सुधार उप समाहर्ता (एलआरडीसी) कार्यालय, गढ़वा का औचक निरीक्षण कर राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजियों, अभिलेखों एवं लंबित मामलों की स्थिति का जायजा लिया तथा कई पंजियां अद्यतन नहीं पाए जाने पर नाराजगी जतायीं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सभी पंजियों को समयबद्ध तरीके से अद्यतन करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने सहायक एवं एलडीसी के सेवा पुस्त की जांच की। साथ ही सूचना का अधिकार पंजी, आगत-निर्गत पंजी सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों का अवलोकन कर उनकी अद्यतन स्थिति की जानकारी लीं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यालयी अभिलेखों का संधारण व्यवस्थित, पारदर्शी एवं अद्यतन रहना चाहिए, ताकि आमजनों को समय पर सेवाएं उपलब्ध हो सके।
प्रमंडलीय आयुक्त ने लंबित अपीलीय मामलों की समीक्षा करते हुए ई-रेवेन्यू कोर्ट के मामलों, दाखिल-खारिज के लंबित अपीलीय मामलों सहित अन्य राजस्व मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।उन्होंने अंचल कार्यालय एवं हल्का स्तर के कार्यों की भी जानकारी ली। राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए पिछले वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के अनुरूप हुई वसूली की जानकारी ली तथा चालू वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य को समय पर प्राप्त करने हेतु तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने राजस्व वसूली में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया।आयुक्त ने रेंट फिक्सेशन, दखल-दिहानी, सर्टिफिकेट केस, कैंप कोर्ट एवं भूदान भूमि की वर्तमान स्थिति की भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने इन मामलों में लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने तथा जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।प्रमंडलीय आयुक्त ने राजस्व से जुड़े सभी कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही के साथ कार्य करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जनहित के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा, गढ़वा के उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा भी उपस्थित रहे। मौके पर गढ़वा के भूमि सुधार उपसमाहर्ता रविश राज सिंह उपस्थित थे।
=============
◆ जिला नियोजन पदाधिकारी ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं
◆ प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को मामले किये गयें अग्रसारित
गढ़वा। उपायुक्त गढ़वा अनन्य मित्तल के निदेशानुसार जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि ने आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को उनसे संबंधित मामले अग्रसारित किए गए। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए आमजनों की समस्याओं को उपायुक्त द्वारा गंभीरता से बारी-बारी सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को उनसे संबंधित मामले उन्हें भेजे गए।
उक्त जनसुनवाई में भंडरिया प्रखंड के जमौती निवासी सेवानिवृत्ति पंचायत सचिव तपसी राम ने आवेदन समर्पित करते हुए अपने सीमांकित रैयती भूमि को दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि पिछले 40 वर्षों से उनके रैयती भूमि को दबंगो द्वारा कब्जा करके विवादित बना दिया गया है तथा उनके जमीन पर जबरन कब्जा किए हुए है। उन्होंने अपने भूमि का पुन: सीमांकन कराते हुए खुटागड़ी करने का अनुरोध किया है।मंझिआंव प्रखंड के खरसोता निवासी सविता देवी ने आवेदन समर्पित करते हुए अपना अंत्योदय राशन कार्ड संख्या- 202005377739 कल्पना चालू करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि उनके गांव के पीडीएस दुकान से राशन का नियमित उठाव किया जा रहा था परंतु कुछ दिनों बाद उक्त डीलर द्वारा राशन नहीं देने के चलते दूसरे पीडीएस डीलर के पास राशन कार्ड टैग करने के दौरान प्रज्ञा केंद्र के संचालक द्वारा उनका राशन कार्ड सरेंडर कर दिया गया, जिसके चलते कुछ माह से वे राशन का उठाव नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह एक गरीब महिला हैं। अतः उन्होंने उक्त राशन कार्ड को पुन: चालू कराने का अनुरोध किया है।
सदर प्रखंड के छतरपुर निवासी वकील अंसारी ने आवेदन समर्पित करते हुए मजदूरी का पैसा भुगतान नहीं करने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनके ही गांव के आसिफ अंसारी के यहां उन्होंने दो माह तक काम किया था तथा कुछ पैसे उधार भी दिए थें, जो कॉल मिलाकर लगभग ₹29500 होते है। उन्होंने बताया कि कार्य खत्म होने के बाद काफी प्रयासों के बाद भी मजदूरी का पैसा मांगने पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। अतः उन्होंने अपने मजदूरी का पैसा भुगतान कराने का अनुरोध किया है।रमना प्रखंड के ग्रामीणों ने सामूहिक हस्ताक्षरित आवेदन समर्पित करते हुए शौचालय निर्माण में फर्जीवाड़ा करने की शिकायत की है। आवेदक के रूप में प्रेम शंकर सिंह, सरस्वती देवी, कलावती देवी, बुधनी देवी, मीना देवी, सीमा देवी एवं सुदेश्वरी देवी शामिल हैं। उन्होंने अपने शिकायत में बताया कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में शौचालय का निर्माण दिखा दिया गया है परंतु स्थल पर किसी प्रकार का निर्माण नहीं हुआ है। उन्होंने शौचालय निर्माण में बंदरबाट करने का आरोप लगाया है तथा इसकी जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।इसी प्रकार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शेष अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं को बारी-बारी से रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु ग्रामीणों से प्राप्त आवेदन को उन्हें अग्रसारित किए गए।
**************************************
◆ जिला में खेलो इंडिया "अस्मिता सिटी लीग" का होगा आयोजन
◆ एथलेटिक्स, फुटबॉल, बॉक्सिंग, कबड्डी एवं बैडमिंटन जैसे खेलों का होगा आयोजन
◆ जिला के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्राओं से भाग लेने की अपील
गढ़वा। जिला में Khelo India "ASMITA City League" के अंतर्गत बालिकाओं के लिए विभिन्न खेलों (एथलेटिक्स, फुटबॉल, बॉक्सिंग, कबड्डी एवं बैडमिंटन) का आयोजन 29.04.2026 से 02.05.2026 तक किया जाना है। उक्त बातें जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताई। उन्होंने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, खेलों इंडिया योजना के तहत राज्य के सभी जिलों में ASMITA City League के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है, जिसके अंतर्गत बालिकाओं के लिए विभिन्न खेलों (एथलेटिक्स, फुटबॉल, बॉक्सिंग, कबड्डी एवं बैडमिंटन) का आयोजन 29.04.2026 से 02.05.2026 तक किया जाना है। उन्होंने बताया कि इसका आयोजन गढ़वा जिला अन्तर्गत फुटबॉल स्टेडियम गढ़वा एवं दिशोम गुरु इनडोर स्टेडियम में किया जाएगा।उन्होंने जानकारी दी कि एथलेटिक्स (बालिका वर्ग अंडर 14/17/Open) Event 200 Mt, 400 Mt, 800 ML, & D.T, Shot put का आयोजन फुटबॉल स्टेडियम, गढ़वा में दिनांक 29.04.2026 से 30.04.2020 तक किया जायेगा। बैडमिंटन (बालिका वर्ग अंडर 14/17/Open) का आयोजन दिशोम गुरु इनडोर स्टेडियम में 29.04.2026 को किया जाएगा। बॉक्सिंग (बालिका वर्ग अंबर 14/17/Open) का आयोजन फुटबॉल स्टेडियम में 29.04.2026 से 30.04.2020 तक किया जायेगा। फुटबॉल (बालिका वर्ग अंडर 14/17/Open) का आयोजन फुटबॉल स्टेडियम में 01.05.2020 से 02.05.2026 तक किया जायेगा एवं कबड्डी (बालिका वर्ग अंडर 14/17/Open) का आयोजन दिशोम गुरु इनडोर स्टेडियम में 01.05.2020 से 02.05.2026 तक किया जायेगा।उक्त प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु जिला खेल पदाधिकारी ने जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्राओं से अपील की है।
**************************************खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ