गढ़वा: लायंस सेवा सप्ताह (18 अप्रैल से 26 अप्रैल) के तहत तीसरे दिन रविवार, 19 अप्रैल को लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ऑसम द्वारा सामुदायि...
गढ़वा: लायंस सेवा सप्ताह (18 अप्रैल से 26 अप्रैल) के तहत तीसरे दिन रविवार, 19 अप्रैल को लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ऑसम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका परिसर में एक प्रेरणादायक वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ कुल 25 पौधे लगाए और हरित भविष्य की दिशा में सार्थक पहल की।इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष डॉ. असजद अंसारी ने कहा कि लगाए गए पौधे आने वाले समय में न केवल क्षेत्र में हरियाली बढ़ाएंगे, बल्कि छाया प्रदान कर पर्यावरण संतुलन को मजबूत करेंगे और स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित उपजिलापाल ला. कंचन साहू ने लायंस क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य कर रहा है।क्लब के उपाध्यक्ष ला. राकेश पाल ने बताया कि लायंस सर्विस सप्ताह के तहत प्रतिदिन जनकल्याण और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास निरंतर जारी है।
वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि क्लब भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों को प्राथमिकता देगा और समाज सेवा के अपने संकल्प को और मजबूत करेगा।इस मौके पर डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इस तरह के छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव का आधार बनते हैं।साथ ही ज्योति प्रकाश केशरी ने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक अमूल्य उपहार है, जिसे हमें निरंतर बढ़ावा देना चाहिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और समर्पण सराहनीय रहा, जिसने इस आयोजन को एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल के रूप में स्थापित किया।कार्यक्रम में उपजिलापाल ला. कंचन साहू, क्लब के अध्यक्ष डॉ. असजद अंसारी, उपाध्यक्ष ला. राकेश पाल, नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सचिव उपेंद्र ठाकुर, विश्वास शर्मा, डॉ. सुशील कुमार, ज्योति प्रकाश केशरी, देवेन्द्र गुप्ता, सरोज सिंह सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ