गढ़वा । शहर के एडीएम पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह बड़े ही गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में आ...
गढ़वा । शहर के एडीएम पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह बड़े ही गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी, विशिष्ट अतिथि रामचरित मेहता ,वार्ड पार्षद सुनील कुमार,वार्ड पार्षद उदय कुशवाहा, वार्ड पार्षद सविता देवी, विद्यालय के निदेशक संजय कुमार एवं प्राचार्य ए.के. द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वर्षभर शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।मौके पर नगर परिषद
अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए, तभी वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।वही
विशिष्ट अतिथि रामचरित मेहता ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सफलता मेहनत और लगन का परिणाम है। असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।वही वार्ड पार्षद सुनील कुमा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं।वही निदेशक संजय कुमार ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्कूल का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है।वही प्राचार्य ए.के. द्विवेदी ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।विद्यालय परिसर में इस अवसर पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं के चेहरे पर सफलता की खुशी साफ झलक रही थी, वहीं अभिभावकों और शिक्षकों में भी गर्व का भाव दिखाई दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।वही सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सूचित किया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 का पठन-पाठन 24 मार्च (मंगलवार) से प्रारंभ किया जा रहा है।
👉 नर्सरी से कक्षा 10वीं तक की सभी कक्षाएं नियमित रूप से संचालित होंगी।
🕘 विद्यालय समय:
प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक
⏰ स्कूल प्रवेश समय:
सुबह 8:30 बजे से 8:55 बजे तक
📌 महत्वपूर्ण निर्देश:
टिप्पणियाँ