गढ़वा: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, नव संवत्सर 2083 के पावन अवसर पर गुरुवार, 19 मार्च की संध्या में सृजन साहित्यिक मंच की एक महत्वपूर्ण...
गढ़वा: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, नव संवत्सर 2083 के पावन अवसर पर गुरुवार, 19 मार्च की संध्या में सृजन साहित्यिक मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक सह काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन मंच के अध्यक्ष विनोद कुमार पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जबकि संचालन सचिव शतीश कुमार मिश्र ने किया।बैठक में मंच के पुनर्गठन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें वरिष्ठ सदस्यों और पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे। सचिव शतीश कुमार मिश्र ने अपने वक्तव्य में कहा कि पिछले पांच वर्षों से एक ही कार्यसमिति के माध्यम से मंच की गतिविधियां संचालित हो रही हैं, ऐसे में संगठन को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने के लिए पुनर्गठन आवश्यक हो गया है।
इस दौरान संयोजक सह प्रवक्ता दया शंकर गुप्ता ने सुझाव दिया कि वर्तमान कार्यसमिति ने संतोषजनक कार्य किया है, इसलिए शीर्ष पदों—अध्यक्ष, सचिव और उपाध्यक्ष,संयोजक—को यथावत रखते हुए अन्य पदों पर सर्वसम्मति से चयन किया जाए। उनके इस प्रस्ताव का समर्थन राकेश कुमार तिवारी सहित कई सदस्यों ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति के आधार पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें—
अध्यक्ष: विनोद कुमार पाठक
उपाध्यक्ष: राजमणि राज
उपाध्यक्ष: विजय कुमार पांडेय (अधिवक्ता)
सचिव: शतीश कुमार मिश्र
सह सचिव: राकेश कुमार तिवारी
कोषाध्यक्ष: प्रमोद कुमार,संयोजक दया शंकर गुप्ता,
मीडिया प्रभारी: राजकुमार मधेशिया
वहीं संरक्षक मंडल में रामचंद्र चंद्रवंशी, रास बिहारी तिवारी एवं राकेश पाल को शामिल किया गया।
इसके अतिरिक्त कार्यसमिति के सदस्यों में दिनेश चौबे, राम शंकर, परशुराम एवं राकेश शुक्ल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
🔶 साहित्यिक कार्यक्रमों की भव्य रूपरेखा तैयार
बैठक में यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष भर विभिन्न राष्ट्रीय एवं साहित्यिक पर्वों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से—
होली मंगल मिलन समारोह
मुंशी प्रेमचंद जयंती
गोस्वामी तुलसीदास जयंती
हिंदी दिवस पखवाड़ा
वसंत पंचमी/गीता जयंती
साहित्यिक माहौल में गूंजे काव्य स्वर
बैठक के दौरान काव्य पाठ का भी आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से नववर्ष के स्वागत के साथ समाज, संस्कृति और साहित्य की महत्ता को रेखांकित किया।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ