गढ़वा:महिला पतंजलि योग समिति गढ़वा की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य महिला सम्मान समार...
गढ़वा:महिला पतंजलि योग समिति गढ़वा की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य महिला सम्मान समारोह एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के चौधराना बाजार स्थित डीएवी मॉडल स्कूल के प्रांगण में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करना तथा महिलाओं को स्वास्थ्य, योग और सामाजिक सेवा के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम की शुरुआत योगाभ्यास और महिला सशक्तिकरण से जुड़े संदेशों के साथ हुई। इसके बाद महिला पतंजलि योग समिति की ओर से समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए महिला शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला।समारोह में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विशेष रूप से जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली की सभी सदस्य उपस्थित रहीं, जिनकी सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी सफल बना दिया। महिला पतंजलि योग समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान देकर अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया जा सके।इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली की अध्यक्ष रीमा स्वरूप ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करते हैं।वहीं जायंट्स ग्रुप गढ़वा सहेली की उपाध्यक्ष संध्या केसरी ने कहा कि महिला सम्मान समारोह महिलाओं के योगदान को पहचान देने का एक सशक्त माध्यम है। समाज सेवा से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित करने से अन्य महिलाओं को भी समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी संध्या सोनी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। जरूरत है कि समाज उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन प्रदान करे।वही समाजसेवी रिंकू देवी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए शिक्षा और सामाजिक जागरूकता बेहद जरूरी है।वही समाजसेवी किरण केसरी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना चाहिए।वहीं समाजसेवी किरण गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है और पतंजलि योग समिति द्वारा इस दिशा में किया जा रहा कार्य सराहनीय है।इस अवसर पर योग समिति के विस्तारक सुशील केसरी ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि मानसिक और सामाजिक संतुलन के लिए भी बेहद आवश्यक है। महिलाओं को नियमित रूप से योग अपनाना चाहिए ताकि वे स्वस्थ और सशक्त जीवन जी सकें।वही प्रसिद्ध समाजसेवी ज्योति प्रकाश केसरी ने कहा कि समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना एक सकारात्मक पहल है। इससे महिलाओं के मनोबल में वृद्धि होती है और समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा मिलता है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं और अतिथियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर योग कार्यक्रम से जुड़े सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं, जिससे पूरा परिसर महिला शक्ति के उत्साह और सम्मान के भाव से सराबोर नजर आया।
टिप्पणियाँ