गढ़वा। जिले में कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 8 मार्च दिन रविवार को आयोजित की ...
गढ़वा। जिले में कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 8 मार्च दिन रविवार को आयोजित की जाएगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग और संबंधित विद्यालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।जारी जानकारी के अनुसार प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक गोविंद हाई स्कूल में आयोजित होगी। यह परीक्षा केवल एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में नामांकन के लिए होगी, जिसमें एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थी ही शामिल होंगे।वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस पाली में कक्षा 6 के विद्यार्थियों की परीक्षा गोविंद हाई स्कूल में ली जाएगी। कक्षा 7 के विद्यार्थियों की परीक्षा राजकीय बालिका हाई स्कूल (फुटबॉल स्टेडियम के पीछे) में आयोजित होगी, जबकि कक्षा 8 के विद्यार्थियों की परीक्षा रामा साहू हाई स्कूल में ली जाएगी। यह परीक्षा केवल कल्याण विभाग के आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए आयोजित की जा रही है।परीक्षा को लेकर प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की अपील की है। साथ ही सभी छात्रों को अपने प्रवेश पत्र और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।..
..
**************************************
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रामासाहू स्टेडियम में होगा विशेष खेल एवं फिटनेस समारोह
SAI और MY Bharat, गढ़वा के संयुक्त प्रयास से महिलाओं को खेलों से जोड़ने की पहल
**************************************
गढ़वा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य, फिटनेस और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 8 मार्च को प्रातः 10:30 बजे रामासाहू आउटडोर स्टेडियम, गढ़वा में आयोजित होगा। इस आयोजन का संचालन जिला प्रशासन, गढ़वा,स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) एवं MY Bharat, गढ़वा के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और युवाओं को खेल तथा शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करना है, ताकि वे स्वस्थ जीवनशैली को अपनाते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन का उदाहरण प्रस्तुत कर सकें। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं की शक्ति, साहस, दृढ़ता और आत्मविश्वास को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।समारोह के दौरान विभिन्न प्रकार की खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें युवाओं, खिलाड़ियों, स्वयंसेवकों तथा खेल प्रेमियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इन गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को खेल के क्षेत्र में आगे आने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।कार्यक्रम में स्थानीय खिलाड़ी, युवा स्वयंसेवक, खेल प्रशिक्षक तथा क्षेत्र के अनेक खेल प्रेमी भाग लेंगे। इस आयोजन के माध्यम से समाज में यह संदेश देने का प्रयास किया जाएगा कि महिलाएं खेल और फिटनेस के क्षेत्र में भी पुरुषों के समान ही सक्षम और प्रेरणादायक भूमिका निभा सकती हैं।इस आयोजन की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने अपने कार्यालय कक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) संजय कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, समाज कल्याण विभाग, खेल विभाग तथा जेएसएलपीएस के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की सहमति व्यक्त की।आयोजकों ने बताया कि यह पहल न केवल महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने का प्रयास है, बल्कि युवाओं के बीच फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। खेल गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को स्वास्थ्य, अनुशासन और आत्मविश्वास के महत्व के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।इस अवसर पर मीडिया के सभी प्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम के कवरेज के लिए सादर आमंत्रित किया गया है, ताकि इस सकारात्मक पहल का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
**************************************..... खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ