गढ़वा: जिले के नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के नरखोरिया कला गांव में 28 मार्च को हुई गोलीबारी की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने तेजी से खु...
गढ़वा: जिले के नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के नरखोरिया कला गांव में 28 मार्च को हुई गोलीबारी की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने तेजी से खुलासा कर दिया है। इस घटना में 51 वर्षीय उमेश मेहता को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिनका इलाज फिलहाल अस्पताल में जारी है।
घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए थाना कांड संख्या 65/26 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया और अपराधियों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी गई।जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए बेंगासी गांव के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम 26 वर्षीय संदीप कुमार सिंह बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली और एक खोखा बरामद किया गया।पूछताछ में जो खुलासा हुआ, वह बेहद चौंकाने वाला है। आरोपी संदीप कुमार सिंह का एक युवती के साथ वर्ष 2021 से प्रेम संबंध था। इसी बीच युवती की शादी उमेश मेहता के बेटे से तय हो गई। इस बात से नाराज होकर आरोपी और युवती ने मिलकर एक खौफनाक साजिश रची।दोनों ने योजना बनाई कि लड़के या उसके परिवार के किसी सदस्य को नुकसान पहुंचाकर शादी को तोड़ दिया जाए। इसी योजना के तहत आरोपी 27 मार्च की रात बोकारो से गढ़वा पहुंचा और एक होटल में ठहर गया। अगले दिन युवती से मिली जानकारी के आधार पर वह उमेश मेहता की दुकान पर पहुंचा और सिगरेट मांगने के बहाने गोली चला दी।इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी संदीप कुमार सिंह के साथ गढ़वा के ही 24 वर्षीय रजनी मेहता को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।पूरे मामले का खुलासा पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया, जिसमें बताया गया कि घटना पूरी तरह पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा थी।
इन पुलिस पदाधिकारियों की रही अहम भूमिका
इस सफल कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येन्द्र नारायण सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार, अरुण कुमार यादव, जयनाथ मांझी, अनीस मंसूरी और जय शंकर प्रसाद शामिल थे।वहीं सहयोगी टीम में गढ़वा थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, जितेन्द्र कुमार आजाद, अनिमेष शांतिकारी, आकाश कुमार और अमित प्रशांत की सक्रिय भागीदारी रही।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ