गढ़वा। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार (भा.पु.से.) ने शुक्रवार को नगर उंटारी (श्री बंशीधर नगर) और केतार थाना का औचक निरीक्षण किया। न...
गढ़वा। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार (भा.पु.से.) ने शुक्रवार को नगर उंटारी (श्री बंशीधर नगर) और केतार थाना का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबे समय से लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी अनुसंधानकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि जनता को न्याय समय पर मिल सके।उन्होंने थाना प्रभारी और उपस्थित पुलिसकर्मियों से क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली।एसपी ने कहा कि शांति-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए वारंटियों, असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।वही एसपी अमन कुमार ने निर्देश दिया कि थाना क्षेत्रों में नियमित गश्ती और गुप्तचर नेटवर्क को सक्रिय रखा जाए ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की तुरंत जानकारी मिल सके।उन्होंने कहा कि कानून का पालन न करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।साथ ही न्यायालय से जुड़े मामलों में भी त्वरित कार्रवाई और रिपोर्टिंग करने का निर्देश दिया।वही बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की जाए और ऐसे लोगों पर नजर रखी जाए जो नशीले पदार्थों, हथियारों या भारी नकद राशि के साथ आवागमन करते हों।उन्होंने कहा कि “चुनाव के दौरान शांति और निष्पक्षता बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”वही निरीक्षण के क्रम में एसपी अमन कुमार ने थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और बैरकों के रखरखाव पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन सुधार योग्य बिंदुओं पर तत्काल सुधार के आदेश भी दिए।उन्होंने कहा कि थाना कर्मियों के बेहतर कार्य वातावरण से ही पुलिस व्यवस्था मजबूत बनती है।वही निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर, पुलिस निरीक्षक नगर उंटारी अंचल, महिला थाना प्रभारी नगर उंटारी, थाना प्रभारी नगर उंटारी और केतार थाना के प्रभारी सहित सभी पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों से उनके कार्यक्षेत्र में आने वाली कठिनाइयों की जानकारी ली और हर संभव समाधान का भरोसा दिया।उन्होंने कहा – “हमारा उद्देश्य जनता का विश्वास जीतना है। अनुशासन, टीमवर्क और संवेदनशीलता से ही पुलिस जनता की नज़रों में विश्वास का प्रतीक बनती है।”गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।

टिप्पणियाँ