गढ़वा। जिले में अबुआ आवास योजना के फर्जी कोड बनाकर मनरेगा मद से मजदूरी भुगतान व डोभा निर्माण का फर्जी भुगतान करने का मामला जांच ...
गढ़वा। जिले में अबुआ आवास योजना के फर्जी कोड बनाकर मनरेगा मद से मजदूरी भुगतान व डोभा निर्माण का फर्जी भुगतान करने का मामला जांच में सत्य पाया गया। शिकायत सही मिलने पर उपायुक्त दिनेश यादव ने चिनियाँ प्रखंड के आधा दर्जन कर्मियों व जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई की।ग्राम पंचायत डोल की मुखिया पुष्पा देवी के निलंबन की अनुशंसा, पंचायत सचिव अरूप मंडल को निलंबित कर मुख्यालय डंडई किया गया। मनरेगा बीपीओ रोशन कुमार, ग्राम रोजगार सेवक अनूप सिंह व श्रवण करकेट्टा तथा कंप्यूटर सहायक अनूप कुमार को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया।
उपायुक्त ने बीडीओ चिनियाँ को कठोर चेतावनी देते हुए भविष्य में लापरवाही न दोहराने का निर्देश दिया तथा सभी आरोपितों से राशि वसूलने का आदेश दिया।वही झारखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती और सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर समाहरणालय सभाकक्ष में नियुक्ति पत्र व वनाधिकार पट्टा वितरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त दिनेश यादव ने की, जबकि भवनाथपुर व विश्रामपुर के विधायक एवं गढ़वा विधानसभा प्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में कुल 30 लाभार्थियों को वनाधिकार (CFR) पट्टा तथा 16 आंगनबाड़ी सेविका–सहायिका को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के दो लाभुकों को भी नियुक्ति पत्र मिला।उपायुक्त ने कहा कि यह अवसर राज्य के विकास और पारदर्शी शासन का प्रतीक है। उन्होंने लाभार्थियों को जिम्मेदारीपूर्वक अपने दायित्व निभाने की सलाह दी। अंत में समाज कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापन किया।वही गढ़वा समाहरणालय के सामने जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। अभियान में बिना हेलमेट, ओवरस्पीडिंग और बिना वैध कागजात के वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल ₹66,000 का जुर्माना वसूला गया।वाहनों पर सड़क सुरक्षा स्टीकर लगाए गए तथा चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग व यातायात नियमों के पालन की सलाह दी गई।डीटीओ धीरज प्रकाश ने बताया कि जिले के प्रमुख चौक–चौराहों पर ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने एवं नाबालिगों को वाहन नहीं सौंपने की अपील की गई।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।

टिप्पणियाँ