नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें 

गढ़वा : व्यवहार न्यायालय गढ़वा में राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया , जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा योगेश्वर मणी के कर कमलों द्वारा किया गया।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा योगेश्वर मनी ने विस्तृत रूप से राष्ट्रीय लोक अदालत पर प्रकाश डाला। आज के इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सफल आयोजन के लिए 8 पीठ का गठन किया गया , जिसमें प्रथम पीठ में जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, अजीत कुमार द्वितीय, जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज चंद्र झा तृतीय पीठ में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश्य, चतुर्थ पीठ में दंडाधिकारी रामकुमार लाल गुप्ता, पंचम पीठ में न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव, षष्ठम पीठ में विशाल मांझी, सप्तम पीठ में कार्यपालक दंडाधिकारी, चंद्रजीत सिंह एवं अष्ठम पीठ में अध्यक्ष
स्थाई लोक अदालत कमल नयन पांडेय का नाम शामिल है । आज का राष्ट्रीय लोक अदालत काफी सफल रहा, जिसमें अपराधिक शमनीय (कम्पाउंडेबल) वाद में 116,बैंक का 206 वाद बिजली से संबंधित 31 वाद, सिविल बाद से संबंधित 9 एवं विभिन्न अनुमंडलों से 135 वाद कुल मिला कर 933 वाद का निष्पादन हुआ, जिसमें कुल 14971387 रुपये की वसूली हुई। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन में न्यायालय कर्मी के साथ-साथ प्रशासन का भी काफी योगदान रहा एवं इसके प्रचार-प्रसार के लिए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अरुण उरांव को अधिकृत किया गया था। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय अपराधिक मामले, श्रम संबंधी विवाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखत अधिनियम, मोटर वाहन दुर्घटना दावा वाद, भूमि अधिग्रहण संबंधी वाद वैवाहिक कुटुंब न्यायालय संबंधी वाद बिजली एवं पानी संबंधी मामले, मध्य निषेध अधिनियम वाद, अपील संबंधी मामले, वन अधिनियम संबंधी मामले, सिविल मामले जिनमें बैंक तथा अन्य वसूली वाद सम्मिलित थें।मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, षष्ठम, अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत एवं अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ ,इसके साथ ही मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारी के साथ विद्वान अधिवक्ता एवं काफी संख्या में वादकारी उपस्थित रहें।










टिप्पणियाँ