गढ़वा। शहर में सामाजिक सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए अग्रवाल परिवार द्वारा हर शनिवार की तरह इस शनिवार भी सैकड़ों जरूरतमंद...
गढ़वा। शहर में सामाजिक सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए अग्रवाल परिवार द्वारा हर शनिवार की तरह इस शनिवार भी सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच प्रसाद रूपी खिचड़ी का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का यह 112वां आयोजन रहा, जो लगातार समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनता जा रहा है।शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की लंबी कतार देखने को मिली। अग्रवाल परिवार के सदस्यों ने पूरे श्रद्धा और समर्पण भाव से सभी लोगों के बीच खिचड़ी का वितरण किया। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।इस मौके पर अग्रवाल परिवार से राजीव रंजन अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, संतोष अग्रवाल , हर्ष अग्रवाल के छोटे पुत्र अथर्व अग्रवाल तथा आशुतोष अग्रवाल के पुत्र उत्कर्ष अग्रवाल भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी सेवा कार्य में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अलावा विनय कश्यप और मुरली श्याम सोनी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। वहीं युवा समाजसेवी तेजस अग्रवाल, मानस अग्रवाल और पवन अग्रवाल का भी इस आयोजन में विशेष योगदान होता है।मौके पर राजीव रंजन अग्रवाल ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने बताया कि अग्रवाल परिवार का प्रयास है कि यह सेवा कार्य लगातार चलता रहे और अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जा सके।वही हर्ष अग्रवाल ने कहा कि खिचड़ी वितरण का उद्देश्य केवल भोजन कराना नहीं बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी सदस्य इस कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।वही आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान देखना ही इस सेवा कार्य की सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि आगे भी इसी तरह सेवा कार्य जारी रहेगा।वही संतोष अग्रवाल (छोटा) ने कहा कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। इससे समाज में आपसी सहयोग और भाईचारा मजबूत होता है।वहीं कार्यक्रम में मौजूद विनय कश्यप ने कहा कि अग्रवाल परिवार का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है और इस तरह के सेवा कार्य से जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलती है।कार्यक्रम के दौरान सेवा भावना और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने अग्रवाल परिवार के इस निरंतर सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
टिप्पणियाँ