नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा : सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्थानीय जी एन कान्वेंट स्कूल के सभागार में शनिवार कों वर्ग दशम के छात्र-छात्राओं को परीक्षा से संबंधित टिप्स एवम सम्मान के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक मदन प्रसाद केशरी, प्राचार्य बसंत ठाकुर के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में विद्यालय के निदेशक श्री केशरी ने बच्चों को मार्गदर्शन कराते हुए कहा कि जी एन कान्वेंट स्कूल का अपनी स्थापना से ही गौरवशाली परंपरा रही है। कई कस्ट-बाधाओं को सहते हुए यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में जिला ही नहीं वरण राज्य स्तर पर एक शैक्षणिक स्तरीय रूप ले लिया है। वर्तमान में यह विद्यालय आरटीई से मान्यता प्राप्त कर झारखंड सरकार से एनओसी एवम केंद्रीय सरकार से सीबीएसई बोर्ड नई दिल्ली से भी संबद्धता 2019 में प्राप्त कर लिया है। परीक्षार्थियों को यह ध्यान रखने की जरूरत है. परीक्षा कोई भी हो रिभीजन और प्रॉब्लम सेलिंग अवश्य करे छोटे अंतराल पर ब्रेक ले। शुरुआत कठिन विषय से करे, संतुलित आहार लें, तनाव में न रहे, मॉडल पेपर का अभ्यास करें, आत्मविश्वास बनाये रखें, समय का ख्याल रखें, परीक्षा के भय को निकाल दे। परीक्षा भवन में हतोउत्साह न हो। जीवन में उचाईयों को छुवे और आगे बढ़े। समस्त शिक्षकों की शुभकामना आपके साथ है .आप अपने जीवन के ड्राइवर है जैसा चाहे
अपने को बना सकते है।उन्होंने कहा कि
कोशिश करने वालों की हार नही होती, लहरों से डर कर नवका पार नहीं होती, नन्ही चींटी जब दाना लेकर चलती है, चढ़ती दीवारों पर सौ बार फिसलती है, मन का विश्वास रगों में साहस भरता है, चढ़कर गिरना गिर कर चढ़ना ना अखरता है, आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती, कोशिस करने वालों की हार नही होती, कोशिस कर हल निकलेगा , आज नहीं तो कल निकलेगा, अर्जुन के तीर सा सध , मरुस्थल से भी जल निकेलगा, मेहनत कर पौधों को पानी दे, बंजर जमीन से भी फल निकलेगा।
प्राचार्य ने बच्चों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें कठिन परिश्रम करने और अनुशासन में रहने की सलाह दी। वर्तमान समय चुनोती पूर्ण है ,भविष्य निर्माण के लिए यह प्रथम द्वार है। निर्भीक होकर परीक्षा भवन में जाये और एक भी प्रश्न न छुटे इसका ख्याल रखते हुए सारे प्रश्नों का उत्तर सुस्पस्ट लिखें। विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार तथा परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार दुबे ने भी छात्र-छात्राओं को परीक्षा से संबंधित हर बिंदुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन कराया। मंच संचालन विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा किया गया ,जबकि धन्यवाद ज्ञापन आसिफ अली के द्वारा किया गया।
विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल मेधावी छात्र-छात्राएं - प्रियांशी, खुशी, सपना, सुहानी, गौरांगी, अंकित, रिज़वान, सनी, रितु, शिवन्या तथा दिव्या आदि को निदेशक द्वारा उत्कृष्ट प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक उदय प्रकाश, राजीव विश्वास, नियामत अली, खुर्शीद आलम, रिज़वान शाहीन, सरिता दुबे, अनूपा तिर्की, उदय सोनी, नीलम केशरी, नरेंद्र सिन्हा तथा संतोष प्रसाद की भूमिका सरहानीय रही।








टिप्पणियाँ