नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें गढ़वा : उपायुक्त हर्ष मंगला के कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार कों जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्राप्त शिकायत पत्रों का त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को भेजा गया। सर्वप्रथम आईसीटी इंस्ट्रक्टर, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, बबिता कुमारी ने उपायुक्त से अपील करते हुए कहा कि मेरी 1 वर्ष की बच्ची है, जिसे लेकर मैं 2.5 किलोमीटर की दूरी तय कर विद्यालय बीसीसीएल कंपनी की तरफ से सेवा देने एक कंप्यूटर टीचर के रूप में सेवा देने जाती हूं। उन्होंने बताया कि पचपड़वा मोड के बाद उन्हें वाहन सुविधा नहीं मिल पाती ,ऐसे में उन्होंने उपायुक्त से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में आवास सुविधा 2 वर्षों के लिए
उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस पर उपायुक्त ने तत्काल ही जिला शिक्षा अधीक्षक की उपस्थिति में विद्यालय का जायजा लेते हुए नियमानुसार संभव होने पर इन्हें आवास सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया। वहीं दूसरे फरियादी गढ़वा निवासी अभय कुमार प्रजापति, अनिल चौधरी, गुलाम श्रवन, दीपक कुमार गुप्ता, राहुल कुमार कुशवाहा समेत अन्य ने संयुक्त रूप से आवेदन देकर उपायुक्त से अनुरोध करते हुए कहा कि गढ़वा जिला में स्थित श्रीकृष्ण अनुमंडलीय पुस्तकालय का खुलने का समय अपराहन 3:00 बजे से 7:00 बजे तक है। उन्होंने कहा कि इस समय में हम सभी विद्यार्थियों को अध्ययन करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने उपायुक्त से पुस्तकालय को सुबह 10:00 बजे से खुलवाने का आग्रह किया। ऐसे में उपायुक्त ने विद्यार्थियों को मामले का जायजा लेते हुए उसे शीघ्र ही निष्पादित करने का आश्वासन दिया। जनता दरबार में अन्य विषयों से संबंधित मामले भी आएं जिन्हें त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजा गया।