नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा :अवधराज देवी ट्रस्ट द्वारा संचालित ए आर डी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को ट्रस्ट एवम विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी एवम सदस्यों की संयुक्त बैठक की गई।जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि विद्यालय में शिक्षा का अधिकार अधिनियम का अक्षरशः पालन हो।साथ ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के बाद विद्यालय में स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया।वहीं प्रातः 6:30 बजे से
विद्यालय के पोषक क्षेत्र में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकालने का निर्णय लिया गया। साथ ही सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय के द्वारा ही प्रातः 8:45 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन छत्तरपुर पंचायत के मुखिया मुजीबुर्रहमान के द्वारा किया जायेगा। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक सह अवधराज देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष पी के दुबे,उपाध्यक्ष ममता तिवारी,विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजीव तिवारी, प्राचार्या अणिमा पांडेय,अनुप्रिया पाठक,करिश्मा कुमारी, तिलेश्वर सिंह,अश्विनी कुमार आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ