नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उ...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा : बसंती पंचमी पर गुरुवार को जिले में धूमधाम से विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा हुई। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों सहित अन्य जगहों पर मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। कई जगहों पर आकर्षक पूजा पंडाल बनाया गया था। पूजा को लेकर विद्यार्थियों व बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। इधर, फरठिया स्थित वनांचल डेंटल कॉलेज में सरस्वती पूजा की धूम रही। इस मौके पर मां सरस्वती की प्रतिमा रखकर पूजा अर्चना की गई। वहीं बीडीएस के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि
के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश्वर मणि सपत्नी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पीडीजे ने कहा कि मां सरस्वती विद्या की देवी हैं। छात्र जीवन में मां सरस्वती की पूजा अर्चना करने की हमारी परंपरा रही है। वनांचल डेंटल कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा परंपरा का निर्वहन
करते हुए पूजा अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना अत्यंत सराहनीय है। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बीडीएस के छात्र छात्राओं ने उपस्थित दर्शकों की सराहना बटोरी। कार्यक्रम का संचालन डॉ एसबी मिश्रा ने किया। मौके पर वनांचल एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश प्रसाद सिंह, एनपी विश्वविद्यालय के सिडीकेट सदस्य अरुण कुमार सिंह, समाजसेवी रंजीत सिंह, पवन कुमार सिंह, पंकज कुमार, एके सिंह समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ