गढ़वा। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आगामी 26 जनवरी प्रातः 9:01 पर गोविंद इंटर कॉलेज गढ़वा के प्रांगण में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र ...
गढ़वा। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आगामी 26 जनवरी प्रातः 9:01 पर गोविंद इंटर कॉलेज गढ़वा के प्रांगण में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा । ध्वजारोहण से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि का आगमन 8:45 बजे, पुलिस अधीक्षक का आगमन 8: 40 बजे, उपायुक्त का आगमन 8:42 बजे, मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण 8:50 बजे, परेड का मार्च पास्ट 9:05 बजे , मुख्य अतिथि द्वारा संबोधन 9:20 बजे , परेड का विसर्जन 9:30 बजे, मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के आश्रितों का सम्मान 9:32 बजे, झांकी की प्रस्तुति 9:35 बजे, पुरस्कार वितरण 10:00 बजे, मुख्य अतिथि का प्रस्थान 10: 20 बजे, अपराहन 2:00 बजे से बालिका उच्च विद्यालय का मैदान में प्रशासन एकादश बनाम वरिष्ठ नागरिक एकादश के बीच फैंसी मैच का आयोजन एवं संध्या 6:30 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक टाउन हॉल के मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वहीं जिला मुख्यालय स्थित पर अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन डॉक्टर एनके रजक के द्वारा प्रातः 8:30 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। जिले में निजी विद्यालय एवं संस्थाओं द्वारा झंडा तोलन का समय हुआ निर्धारित गढ़वा। बेलचंपा स्थिति ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल में सुबह 10:00 बजे विद्यालय के संस्थापक उमेश सिंह के द्वारा झंडा तोलन, नाहर रोड स्थित ए आर डी पब्लिक स्कूल में प्रातः 9:45 पर जिला पब्लिक समन्वय समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडे के द्वारा ध्वजारोहण, चिनिया रोड स्थित शांति निवास उच्च विद्यालय में प्रातः 8:30 बजे अतिथि पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह के द्वारा ध्वजारोहण,चिनिया रोड स्थित अकेलवा आम के समीप लिटिल स्टेप ए प्ले स्कूल में प्रातः 9:30 बजे ला क्लब ऑफ गढ़वा सिटी के अध्यक्ष विजय कुमार के द्वारा ध्वजारोहण, टंडवा स्थित एडीएम पब्लिक स्कूल में प्रातः 9:35 पर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी एवं विशिष्ट अतिथि रामचरित्र मेहता के द्वारा ध्वजारोहण, शहर के पठान टोली स्थित ईडेन गार्डन पब्लिक स्कूल में प्रातः 8:50 पर वन विभाग सेवानिवृत्त जगन्नाथ राम के द्वारा ध्वजारोहण, मदरसा रोड स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में 7:45 पर मुख्य अतिथि विद्यालय के संरक्षक एवं समाजसेवी डॉक्टर यासीन अंसारी के द्वारा ध्वजारोहण,चौधराना बाजार स्थित डीएवी मॉडल स्कूल में फराठिया स्थित विमला निकेतन में मुख्य अतिथि सुशील केसरी के द्वारा प्राप्त है 11:00 बजे ध्वजारोहण, वहीं ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल, ज्ञान निकेतन इंटरनेशनल स्कूल ,इंडियन पब्लिक स्कूल, सहित सभी निजी विद्यालयों में बड़े ही धूमधाम के साथ ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।
टिप्पणियाँ