नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उ...

गढ़वा : जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वधान में एक माह से चल रहे 20 वी गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट के सीनियर वर्ग में आर के पब्लिक स्कूल ने जवाहर नवोदय विद्यालय को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बना। मुख्य अतिथि डीडीसी नमन प्रियेश लकड़ा, अभियान एसपी सदन कुमार, संरक्षक अलखनाथ पांडेय, रामानंद सिंह, अध्यक्ष मदन कैशरी,सचिव आनंद सिन्हा एवं गणमान्य लोगों ने विजेता,उप विजेता और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया । इस मौक़े पर नमन प्रियेश लकड़ी लकड़ा ने कहा कि एक महीने तक तक चलने वाले क्रिकेट महाकुंभ का भव्य समापन हुआ है एक महीने तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया है। खेल अनुशासन के गुण सिखाता है इसके साथ साथ लोगों में आपसी प्रेम और सद्भावना भी जगाती है। डीडीसी ने कहा कि आने वाले समय में परीक्षाएं भी होने वाली हैं आप सभी लोग उसकी तैयारी में लग जाएं उन्होंने क्रिकेट के महाकुंभ के आयोजन के लिए आयोजन समिति के लोगों को बधाई दी। अभियान एसपी सदन कुमार
ने कहा कि आयोजन समिति इस प्रतियोगिता का सेंचुरी लगाएं और इस प्रतियोगिता से निकलकर खिलाड़ी विश्व पटल पर छाए यह हमारी कामना है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों को भी बढ़ावा देने की आवश्यकता है। खेल लोगों को अनुशासन सिखाती है वहीं युवाओं को सही दिशा देने का भी काम करती है। आयोजन समिति के लोग युवाओं के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन कर उन्हें सही दिशा देने का काम कर रही है प्रतियोगिता के दौरान दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है हारने वाली टीम को जीतने का लक्ष्य रखें वही जीतने वाली टीम अपनी जीत को बनाए रखने के लिए अभ्यास जारी रखें। संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने कहा कि खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन ही नहीं रह गया है, खेल में पैसा और सम्मान दोनो है जो लोग खेल में कैरियर बनाना चाहते हैं वे उस क्षेत्र में भी कड़ी मेहनत करें सफलता अवश्य मिलेगी। रामानंद सिंह ने कहा कि तीन टीमों से शुरू हुआ यह प्रतियोगिता प्रदेश का सबसे बड़ा प्रतियोगिता के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है। गढ़वा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जेजे सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता से गढ़वा जिला क्रिकेट संघ को खिलाड़ी मिलते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता को वे झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता दिलाने का काम करेंगे उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उन्हें 30 एकड़ भूमि उपलब्ध कराती है तो गढ़वा में नेशनल स्टेडियम बनवाने का काम करूंगा। अध्यक्ष मदन केशरी ने कहां की प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा और क्षमता में निखार लाना है। अधिकांश बच्चे प्रतियोगिता में शामिल हो और खेल के माध्यम से उनके अंदर अनुशासन और भाईचारा बढ़ें। सचिव आनंद सिन्हा ने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन गोविंद हाई स्कूल और छात्रावास के मैदान मैं किया गया। एक माह तक चले इस प्रतियोगिता में 42 मैच खेले गए , मैच के दौरान दर्जनों ऐसे मैच हुए जो रोमांच से भरे हुए थे। प्रतियोगिता के दौरान महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में स्कूल की लड़कियों ने कहीं से भी लड़कों से कम प्रदर्शन नहीं किया। प्रतियोगिता के दौरान 671 चौके और 144 छक्के लगे । प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने
वाले खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली गई है जो जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। सिस्टर रोशना ने कहा कि आयोजन समिति ने लड़कों के साथ साथ लड़कियों के लिए भी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर लड़कियों को भी आगे लाने का काम कर रही है ताकि वह हर क्षेत्र में आगे रहे। प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, अनिता दत्त, सुशील केशरी ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार आरकेपीएस के रोहित कुमार को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज जवाहर नवोदय विद्यालय के अविनाश राज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार जोहार नवोदय विद्यालय के प्रभात को दिया गया । इस मौके पर अमित सिंह, गजेंद्र कुमार, संजय कुमार, अरुण सिन्हा, अमरेंद्र सिन्हा, डॉक्टर कुलदेव चौधरी, पीके दुबे, अशोक दुबे, कमलेश दुबे, मुजीब उद्दीन खान, सह सचिव प्रिंस सोनी, गोलू, प्रवीण मिश्रा, बृजेश दुबे, श्याम नारायण पांडेय, नवल , जितेंद्र सिंह, अशोक विश्वकर्मा, नीरज श्रीधर, संजय यादव, नवनीत शुक्ला, शामिल थे . आर के पब्लिक स्कूल ने नवोदय को हराकर सातवीं बार बना चैंपियन गढ़वा :गोविंद हाई स्कूल के मैदान में खेले गए गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग के फाइनल में आर के पब्लिक स्कूल ने जवाहर नवोदय विद्यालय को रोमांचक मुकाबले में तीन गेंद शेष रहते छह से हराकर सातवीं बार ख़िताब पर कब्जा जमाया। जवाहर नवोदय विद्यालय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में अविनाश
के 46 और आकाश के 24 रनों के सहयोग से 134 रनों का स्कोर खड़ा किया। आर के पब्लिक स्कूल की ओर से अंकित और अनुज ने दो दो खिलाड़ियों को आउट किया। जवाबी पारी खेलने उतरी आरकेपीएस ने रोहित के 59 और अनुज के 19 रनों के सहयोग से तीन गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर विजय लक्ष्य को पा लिया। आर के पब्लिक स्कूल को अंतिम सात गेंद में 13 रनों की आवश्यकता थी जिसे आरकेपीएस के बल्लेबाजों ने तीन गेंद शेष रहते बना लिया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आरपीएस के रोहित को दिया गया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग गढ़वा :20 वी गढ़वा जिला स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता को सफल बनाने में विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर, सत्येंद्र कुमार सिंह, नूतन पुस्तक केंद्र, परमेश्वरी मेडिकल , होटल महाराजा पैलेस, माही हैंडलूम, भारती भवन पटना, जय श्री पुस्तक भंडार, साईं पुस्तक मंदिर, न्यू बुक सेंटर, जसपाल यूनिफार्म , यशराज यूनिफार्म, सक्सेस प्वाइंट, चौधरी मेडिकल का सहयोग रहा। 














