नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा। उपायुक्त हर्ष मंगला के कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्राप्त शिकायत पत्रों के त्वरित निष्पादन हेतु सम्बंधित विभागों के पदाधिकारियों को भेजा गया. सर्वप्रथम जनता दरबार में उपायुक्त से अनुरोध करते हुए ग्राम- लातदाग, पंचायत- गोंदा निवासी हरिवंश पांडेय ने कहा कि मेरे गांव में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। उक्त स्थान पर चापाकल न होने की वजह से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में उन्होंने उपायुक्त महोदय से अति शीघ्र उस स्थान पर चापाकल मुहैया कराने का आग्रह किया। वहीं दूसरे फरियादी ग्राम -आदर, प्रखंड-बरडीहा निवासी सबिला विवि ने उपायुक्त से अनुरोध करते हुए
कहा कि प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण हेतु मेरा नाम सेक डाटा में दर्ज है। मेरा घर मिट्टी का है और वह जर्जर अवस्था में है। उन्होंने उपायुक्त से निवेदन करते हुए फरियाद के नाम पर आवास आवंटित कराने की मांग की। इसके अलावे जनता दरबार में उपायुक्त को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए ग्राम कुम्बा खुर्द, नगर उंटारी निवासी सरयू राम ने कहा कि मैं लगभग 30 वर्षों से मछली का कारोबार करते आ रहा हूं। अपने तालाब का जीर्णोद्धार कराते वक्त कुछ लोगों के द्वारा उन्हें मारने पीटने की धमकी दी गई। ऐसे में उन्होंने उपायुक्त से अपनी विवादित भूमि का सीमांकन कराने हेतु आदेश देने का आग्रह किया। जनता दरबार में अन्य कई विषयों से संबंधित मामले भी आए जिन्हें त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजा गया।