नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा : प्रखंड के कल्यानपुर स्थित डाइमंड पाराडाईज पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक विजय गुप्ता , तथा विधालय के प्राचार्य बुद्धिनारायन सेलर,सचिव अनीता गुप्ता एवं समस्त शिक्षक गण तथा पंचायत के गणमान्य व्यक्ति, व अभिभावक गण उपस्थित थे । सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के द्वारा झंडोतोलन किया गया तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर वीर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. संपूर्ण कार्यक्रम देखने के बाद मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यालय
के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम को खूब सराहा .उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 जिसे हम गणतंत्र दिवस के नाम से जानते हैं. यह भारतीय इतिहास का सुनहरा पल है. सही मायने में आज ही के दिन शताब्दियों की दास्तां की श्रृंखला पूर्ण रूप से टूटी थी. आज के दिन ही हमारा देश संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न गणतंत्र घोषित हुआ था. उन्होंने सभी भारतवासियों को आपस में मिलजुल कर रहने की नसीहत दी तथा देश को तथा अपने राज्य को प्रगति के शिखर पर पहुंचाने की बात कही वही विद्यालय के निदेशक विजय गुप्ता ने कहा कि सरहद पर लड़ने वाले फौजी ही सिर्फ सच्चे देशभक्त नहीं होते बल्कि सच्चा देशभक्त वह होता है जो देश के विकास में काम करें. तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य बुद्धिनारायण ने विद्यार्थियों तथा मुख्य अतिथियों एवं समस्त अभिभावकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।

टिप्पणियाँ