नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा : उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार कों प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत डिले आवास के तहत बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास एवं लंबित इंदिरा आवास की समीक्षा की गई। जिसमें प्रखंड विशुनपुरा, चिनियाँ ,केतार, मझिआंव, रमकंडा के प्रखंड विकास पदाधिकारी (वीडियो )प्रखंड समन्वयक, पंचायत सेवक, पर्यवेक्षक भाग लिया। समीक्षा के क्रम में लंबित डिले आवास को 25 जनवरी तक पूर्ण कराने का निर्देश देते हुए जिन मामलों का पूर्ण नहीं कराया गया है ,उन लाभुकों का कारण सहित सूची उपलब्ध कराने का निर्देश उप विका
स आयुक्त द्वारा दिया गया है। साथ ही जिन लाभुक के मृत्यु के उपरांत कोई आश्रित नहीं होने पर उसे प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया गया । इसके अलावा लंबित इंदिरा आवास की पंचायतवार समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि पूर्ण होने के बावजूद जियो टैगिंग नहीं किया गया है. उस पर संबंधित पंचायत सेवक एवं प्रखंड समन्वयक को कड़ी फटकार लगाई गई एवं 2 दिनों के अंदर जियो टैगिंग कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही विशेष अभियान चलाकर लंबित इंदिरा आवास को 31 जनवरी 2020 तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया । बैठक में उप विकास आयुक्त के अलावा, प्रखंड विकास पदाधिकारी केतार सिद्धार्थ शंकर यादव, चिनियाँ कालिदास मुंडा , रमकंडा रामजी वर्मा, मझिआंव अमरेन डांग, विशुनपुरा संदीप टोपनो ,विमलेश विश्वकर्मा परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, पंचायत सेवक पर्यवेक्षक सहित अन्य उपस्थित थे।