नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा : गोविंद हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे हैं 20 वी गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के 20 वे दिन बीएनटी संत मैरी की टीम ने रोमांचक मुकाबले में गोविंद हाई स्कूल को एक रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। गोविंद हाई स्कूल के मैदान में गोविंद ने टॉस जीतकर बीएनटी संत मैरी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। वर्षा के कारण मैच विलंब से स्टार्ट हुआ। बीएनटी संत मैरी के खिलाड़ियों ने निर्धारित ओवर में अमन के 24 और प्रकाश के 12 रनों के सहयोग से 83 रन बनाएं। गोविंद हाई स्कूल की ओर से आकाश ने चार और प्रिंस ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। जवाबी पारी खेलने उतरी गोविंद हाई स्कूल के बल्लेबाज बीएनटी संत मैरी के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पा रहे थे। गोविंद हाई स्कूल की ओर से प्रिंस और विवेक ने बेहतर बल्लेबाजी करते हुए 16 ,16 रन बनाएं। अंतिम के बल्लेबाज बीएनटी संत मैरी के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके और जीत के लिए तीन रन बनाने में अपने चार बल्लेबाज खो दिया। अंतिम विकेट के बल्लेबाजों को जीत के लिए दो रन की आवश्यकता थी जिसे गोविंद के बल्लेबाज नहीं बना सके। बीएनटी संत मैरी की ओर से प्रवीण ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच खिलाड़ियों को पवन का रास्ता दिखाया वही बजरंगी ने भी तीन खिलाड़ियों को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार बीएनटी संत मैरी के प्रवीण कुमार को दिया गया। मैच से पहले नगर परिषद के वार्ड नंबर
चार के वार्ड पार्षद दिनेश गौड़, प्रतियोगिता के सचिव आनंद सिन्हा, सहसचिव प्रिंस कुमार सोनी, सदस्य अभिनव कुमार, मनीष पाठक, प्रवीण मिश्रा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर वार्ड पार्षद दिनेश गोंड ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के बैनर तले 20 वर्षों से चल रहे गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता क्रिकेट का पौधशाला है। इस पौधशाला से निकल कर दर्जनों खिलाड़ियों ने जिला का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से क्रिकेट का पौधशाला क्रिकेट के खिलाड़ियों को आगे ला रहा है उसी तरह अन्य खेलों की भी पौधशाला शुरू करने की जरूरत है ताकि अन्य खेलों में भी यहां के खिलाड़ी की पहचान कर उन्हें भी आगे खेलने का मौका दिया जाए। इस मौके पर शिक्षक विश्व विजय सिंह, रजत कुमार, रोहन तिवारी, मोहित सिन्हा, अतुल तिवारी, हर्षित सिंह आलोक गुप्ता, पंकज , प्रिंस खान, मनोज तिवारी, उपाध्याय, पंकज मेहता, विनोद भारद्वाज, सिद्धार्थ पांडेय, सिकंदर प्रजापति, प्रभात तिवारी,रजत ,शामिल थे। शनिवार को सीनियर वर्ग में शांति निवास हाई स्कूल और केंद्रीय विद्यालय के बीच मैच खेले जाएंगे सुबह 10 बजे से।








