नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें गढ़वा : जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वाधान में खेले जा रहे हैं20 वी गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के 15 में दिन बीएनटी संत मैरी ने पिछले वर्ष के विजेता टीम आर के पब्लिक स्कूल को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। गोविंद हाई स्कूल के मैदान में टॉस जीतकर आर के पब्लिक स्कूल में पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय। आर के पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रफुल्ल के 44 और इमरान के 22 रनों के सहयोग से निर्धारित ओवरों में 99 रनों का स्कोर खड़ा किया। बीएनटी संत मैरी की ओर से हैं राहुल ने दो और अंकित ने 1 विकेट प्राप्त किया। जवाबी पारी खेलने उतरी बीएनटी संत मैरी की टीम ने 6 गेंद शेष रहते प्रकाश के 18 और मनीष के 17 रनों के सहयोग
से विजय लक्ष्य को पा लिया पब्लिक स्कूल की ओर से बासु ने दो विकेट प्राप्त किया। खेल से पूर्व गढ़वा के पूर्व खिलाड़ी सह चिकित्सक डॉ कुमार निशांत सिंह और प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष सह पर्यवेक्षक अशोक कुमार दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पर्यवेक्षक अशोक कुमार दुबे, डीआरडीए के मिथिलेश कुमार, एसपी ऑफिस के भरत कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस मौके पर चिकित्सक डॉ कुमार निशांत सिंह ने कहा कि 30 वर्ष पूर्व उन्होंने भी इस मैदान पर काफी क्रिकेट खेला है। 30 वर्षों में गढ़वा के खेल में काफी बदलाव आया है। जब हम लोग खेला करते थे ,उस समय इस तरह के प्रतियोगिता नहीं हुआ करते थे, जिसके कारण उस वक्त के बेहतर खिलाड़ी वह मौका नहीं मिला ,जो आज के बच्चे को मिल रहा है। खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफार्म देने के लिए उन्होंने आयोजन समिति के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले में खेल संघ काफी बड़े हैं. उसके साथ खिलाड़ी भी बढ़ रहे हैं. परंतु आज भी गढ़वा में खेल संसाधन का घोर अभाव है। संसाधन के अभाव में खेल का विकास नहीं हो पा रहा है। पर्यवेक्षक अशोक कुमार दुबे ने कहा कि आज के मैच में दोनों टीमों ने
बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है। पूरे मैच के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिला। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता पूरे झारखंड मे लोकप्रिय है प्रतियोगिता को लोकप्रिय बनाने के लिए आयोजन समिति को बधाई देते हैं। जूनियर ग्रुप के अंतिम चार में आर के पब्लिक स्कूल मझिआंव, साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, बीएनटी संत मैरी और ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल अपना स्थान पक्का किया है । सेमीफाइनल मैच 14 जनवरी को साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल बनाम बीएनटी संत मैरी जबकि दूसरा सेमीफाइनल आर के पब्लिक स्कूल मझिआंव बनाम ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल के बीच खेला जाएगा । मौके पर सचिव आनंद सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी, गोलू, प्रवीण मिश्रा, रोहन तिवारी, सिकंदर प्रजापति, सच्चितानंद धर दुबे, मनोज तिवारी, नवनीत शुक्ला, प्रिंस खान, प्रभात तिवारी, सिद्धार्थ पांडेय, हेमंत राज, पंकज मेहता, हर्षित सिंह, रजनीश कुमार, अरुण पांडेय, सुमित मिश्रा, मनीष पाठक, मनीष उपाध्याय, सूरज ठाकुर सहित कई लोग शामिल थे।