नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें गढ़वा
:जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वधान में खेले जा रहे हैं 20 वी गढ़वा जिला में अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में साउथ प्वाइंट ने बीएनटी संत मैरी को जबकि दूसरे मैच में आर के पब्लिक स्कूल मझिआंव ने ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल को हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में पहली बार प्रवेश किया।
पहले सेमीफाइनल मैच में साउथ पॉइन्ट ने टॉस जीतकर बीएनटी संत मैरी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बीएनटी संत मैरी की टीम 68 रनों पर ही सिमट गई। साउथ पॉइन्ट की ओर से सत्यम और आदित्य ने तीन तीन खिलाड़ियों को आउट किया। जवाबी पारी खेलने उतरी साउथ पॉइंट की टीम ने सत्यम के 29 और आदित्य के 20 रनों के सहयोग से चार विकेट खोकर मैच को जीत लिया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में आर के पब्लिक स्कूल मझिआंव ने टॉस जीतकर ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, पहले बल्लेबाजी करते हुए ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल की टीम ने अर्श के अर्धशतकीय पारी 63 रन के सहयोग से निर्धारित ओवर में 101 रन बनाए। आर के पब्लिक स्कूल मझिआंव की ओर से चंदन ने तीन और संजीव ने दो विकेट झटके । जवाबी पारी खेलने उतरी आर के पब्लिक ऋषभ के 48 और चंदन के 23 रनों के सहयोग से चार विकेट खोकर विजय लक्ष्य को पा लिया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार साउथ पॉइंट के स चिव प्रिंस सोनी ने साइकिल प्रदान किया। खेल से पूर्व प्रतियोगिता के संरक्षक अलखनाथ पांडेय, अध्यक्ष सत्यम और ज्ञान निकेतन के अर्श को इंस्पेक्टर संजय कुमार, प्रतियोगिता का अध्यक्ष मदन प्रसाद केसरी, सह सचिव प्रिंस सोनी ने साइकिल प्रदान किया। खेल से पूर्व प्रतियोगिता के संरक्षक अलखनाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केसरी
ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर अलखनाथ पांडेय ने कहा कि आप सभी लोग खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में खेलें और प्रतियोगिता के नियमों का पालन करे, मैच के दौरान आप अपना शत प्रतिशत योगदान टीम को दें ताकि आपके योगदान से टीम को लाभ मिले। इंस्पेक्टर संजय कुमार ने कहा कि 20 वर्षों से प्रतियोगिता का आयोजन होना यह बताता है कि की प्रतियोगिता दौरान पूरी निष्पक्षता बढ़ती जाती है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान सिर्फ बालकों का नहीं लड़कियों का भी मैच का आयोजन किया जा रहा है, प्रतियोगिता के पदाधिकारियों ने छात्र के साथ-साथ छात्राओं को भी आगे आने का मौका दे रहे हैं। अध्यक्ष मदन प्रसाद केसरी ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को आगे लाना है। छात्रावास के मैदान महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए तीन अलग-अलग मैचों में एनटीसीए ने ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल को 48 रनों से, आर के पब्लिक स्कूल ने ज्ञान निकेतन बेल चंपा को 6 विकेट से और ज्ञान निकेतन बेल चंपा ने ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल को 70 रनों से हराकर अपने पूरे अंक अर्जित किए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार एनटीसी एक रिजवाना , ज्ञान निकेतन चंपा के सिमरन और संजना को इंस्पेक्टर संजय कुमार, अध्यक्ष मदन प्रसाद केसरी, उपाध्याय दीपक, सह सचिव प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे शौकत खान,अभिमन्यु पाठक, प्रवीण मिश्रा और गोलू ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस मौके पर सिकंदर प्रजापति, रोहन तिवारी, सुमित मिश्रा, प्रभात तिवारी, पंकज, अभिनव भारद्वाज, प्रिंस खान, मनोज तिवारी, सिद्धार्थ पांडेय, पंकज चंद्रा, हेमंत राज, सिद्धार्थ पांडेय, आलोक, हर्षित सिंह, अमित उपाध्याय, मनीष उपाध्याय, अतुल तिवारी, मनीष पाठक सहित कई लोग उपस्थित थे.