नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा :श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार योगश्वर मनी के निर्देश पर बुधवार कों मेराल के देवगाना में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गढ़वा की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मंत्र का संचालन विनोद चौबे ने किया। मुख्य वक्ताओं में पूर्व मुखिया बाल्मिकी चौबे, पी0एल0बी0 राम एकवाल चौबे एवं गोपाल चौबे, पी0एल0ए0 सदस्य राकेश कुमार त्रिपाठी, पैनल अधिवक्ता दीपक कुमार सिंह, ओम प्रकाश चौबे रहे। शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सिन्धु नाथ लामाए ने किया। यह विधिक जागरूकता शिविर धर्माचार्य श्री
गोविन्दाचार्य जी महाराज झारखण्ड पीठाधीश्वर के प्रवचन के मध्य में विराम के पश्चात किया गया। इस जागरूकता शिविर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जो महायज्ञ में सम्मिलित होने हेतु आए थे। वक्ताओं ने आज के संदर्भ में सामजिक कुरितयों एवं डायन प्रथा पर विस्तृत जानकारी दी एवं ऐसे कुरितियों को जड़ से उखाड़ने के लिए लोगों एवं श्रद्धालुओं का आह्वान किया। सचिव लामाए द्वारा यह कहा गया कि जहां पर लोग धार्मिक प्रवृति के होते हैं एवं धार्मिक अनुष्ठान वगैरह किया जाता है, स्वतः ही ऐसे जगह एवं लोग धार्मिक प्रवृति के होने के कारण वहां अपराध में गिरावट आती है. समाज स्वच्छ बनता है एवं लोगों के जीने के लिए अन्तरआत्मा से नई दिशा मिलती है। इस अवसर पर लोगों के बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गढ़वा द्वारा बहुतायात की संख्या में बुकलेट, मैग्जिीन, पम्प्लेट आदि का वितरण किया गया।