नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा:मां बनी नाबालिग छात्रा गढ़वा। जिले के मझिआंव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय
विद्यालय की आठवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा का
मां बनने का खुलाशा चाइल्ड वेलफेयर कमिटी(सीडब्लूसी) ने
किया है। उसने इस मामले में कार्रवाई के लिए डीसी, एसपी,
सीआईडी, डीजीपी, जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड, राष्ट्रीय बाल संरक्षण
आयोग रांची और दिल्ली को अनुसंशा पत्र भेजा है। सीडब्लूसी के
इस खुलाशा से जिले के ऑफिसर हरकत में आ गए हैं।
सीडब्लूसी की रिपोर्ट के अनुसार मझिआंव कस्तूरबा आवासीय
विद्यालय की एक छात्र को 27 जून 2019 को रात्रि 12.30 बजे
मझिआंव रेफरल अस्पताल में प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती किया।
गया था। 28 जून को दोपहर में उसने एक लड़का को जन्म दिया
था। उस जन्मे बच्चे को वहां की नर्स निर्मला अपने पास रख ली।
नर्स ने उसे अपना बच्चा बनाने के लिए अस्पताल की बीएसटी में
लड़की के स्थान पर अपना नाम अंकित कर ली थी। लड़की को
लोकलाज की बात समझकर घर भेज दिया गया था।
सीडब्लूसी के अध्यक्ष उपेंद्र दुबे ने कहा कि उन्हें जब इसकी सूचना मिली तो एक टीम गठित
कर इसकी बारीकी से जांच में पाया कि तत्कालान वार्डन , गार्ड , विद्यालय का एएनएमन लड़की को अस्पताल पहुंचाया था। उन्होंने विद्यालय के बच्चियों को सेक्स रैकेट से सम्पर्क का भी खुलाशा किया। कहा कि विद्यालय की बच्चियों को मोटरसाइकिल से बाहर ले लाया जाता था। रातभर उन्हें बाहर रखने के बाद अहले सुबह विद्यालय में लाया जाता था। अध्यक्ष ने इस जघन्य अपराध के लिए 18 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है, जिसमें विद्यालय की पूर्व व वर्तमान वार्डन, गार्ड, एएनएम, एएनएम के पति, सेक्स रैकेट चलाने वाली दो महिलाएं, उन्हें स्पोर्ट करने वाले वार्ड पार्षद, डीईओ, डीएसई के नाम शामिल हैं। इस गम्भीर मामले पर सम्पर्क करने पर डीसी हर्ष मंगला ने कहा कि उन्हें इसकी सूचना मिली है। कस्तूरबा गांधी स्कूल के स्तर पर यह भारी चूक लग रहा है। उन्होंने सिविल सर्जन और डीएसई से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।