नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें गढ़वा :प्रखंड के नवादा मोड़ स्थित बीएसकेडी स्कूल में रविवार कों लायंस क्लब ऑफ गढ़वा विशाल के द्वारा रिजन कान्फ्रेंस आयोजन किया गया. इस रिजन कान्फ्रेंस की अध्यक्षता एम जे एफ चेयरपर्सन ला० डॉ ज्वाला प्रसाद सिंह ने की . इस कान्फ्रेंस के मुख्य अतिथि लायंस इंटरनेशनल 322 ए के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीव पोद्दार एवं विशिष्ट अतिथि ला० राजीव रंजन, ला० सीमा बाजपेयी एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ आर एन एस दिवाकर मौजूद थे . कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के साथ साथ लायंस विशाल के अध्यक्ष शिवाजी श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दिप प्रवजलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.
इस रिजन कान्फ्रेंस में
लायंस क्लब आफ गढ़वा विशाल,
लायंस क्लब आफ गढ़वा आसम,
लायंस क्लब आफ गढ़वा सीटी,
लायंस क्लब आफ गढ़वा ग्रीन,
लायंस क्लब आफ गढ़वा ग्लोरियस,
लायंस क्लब आफ डाल्टेनगंज,
लायंस क्लब आफ डाल्टेनगंज फेमीना आदि
सभी क्लब के अध्यक्ष और सचिव ने अपने अपने कल्ब के द्वारा किए गए सेवा कार्यों को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के समक्ष रखा .मौके पर
रिजन कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने सभी कल्ब को बधाई देते हुए कहा कि
आज लायंस क्लब सेवा के छेत्र में पुरे विश्व में सबसे आगे हैं और हम सभी को बहुत गर्व होता है कि लायंस क्लब के एक एक सदस्य सेवा के लिए समर्पित होकर सेवा कार्य करते हैं. उन्होंने कहा कि आज गढ़वा पलामू की बात करें तो इस रिजन में सभी क्लबों ने सेवा के छेत्र में मिशाल पेश किया है और उस में से एक कल्ब हमारे लायंस विशाल ऐसा है ,जो मोतियाबिंद आपरेशन एवं लेन्स प्रत्यारोपन में 322ए सबसे आगे रहता है और एक उपलब्धि लायंस विशाल का यह है कि पीस पोस्टर प्रतियोगिता की शुरुआत गढ़वा के लायंस विशाल ने किसी जमाने किया और आज लायंस 322 ए के प्रोजेक्ट में शामिल हो गया. अब सभी कल्ब में पीस पोस्टर प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित की जाती है. पीस पोस्टर प्रतियोगिता में अव्वल होने पर लायंस क्लब आफ गढ़वा विशाल को लायंस इंटरनेशनल पदाधिकारी सीमा बाजपेयी के द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया. साथ ही सभी क्लबों को सेवा के छेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. आएं हुए विशिष्ट अतिथि सीमा बाजपेयी एवं राजीव रंजन ने कहा कि आज मधुमेह एक विकराल रूप लेती जा रही है ,इसकी रोकथाम बहुत जरूरी है और इसके लिए लायंस क्लब के सभी कल्ब अपनी अपनी लक्ष्य तय करें. इसका इलाज,जांच के साथ लोगों के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाये, तभी हम इस मधुमेह को रोक पाने में कामयाब होंगे. रीजन कान्फ्रेंस राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया .इस कार्यक्रम में लायंस परिवार सदस्य उपस्थित थे.