नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपल...
अतिथि अंतरराष्ट्रीय तैराक उदय नारायण तिवारी, विद्यालय के संरक्षक डॉ यासीन अंसारी, निदेशक अशोक विश्वकर्मा और प्राचार्य सुनीता विश्वकर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया । उपस्थित प्रतिभागियों और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए आलोक मिश्रा ने कहा कि बच्चों को प्रतिदिन खेल के लिए समय निकालना चाहिए। विशिष्ट अतिथि उदय नारायण तिवारी ने कहा कि छात्रों को पठन-पाठन के साथ-साथ खेलकूद से लगाव जरूर होना चाहिए ताकि उनका भटकाव न हो सके । जबकि विद्यालय के संरक्षक डॉक्टर यासीन अंसारी ने कहा कि ब्राइट
फ्यूचर स्कूल के बच्चे आज हर क्षेत्र में अच्छे हैं । वे खेलकूद में बहुत अच्छा करते हैं । विद्यालय के निदेशक अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि बच्चों को खेलकूद से लगाव होना चाहिए ,ताकि वे पढ़ने योग्य बन सकें. क्योंकि खेलकूद हमें मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है । विद्यालय के प्राचार्य सुनीता विश्वकर्मा ने कहा कि प्रतिवर्ष विद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया जाता है और होनहार बच्चों को पुरस्कृत किया जाता है। खेलकूद में कुल 41 प्रतियोगिता कराए गए । जिसमें मुख्य रूप से 100 मीटर, 200 मीटर ,400 मीटर की दौड़ के साथ-साथ बैक रेस, शूज शॉक्स रेस, सुई धागा रेस, थ्री लेग रेस,स्लो साईकिल रेस , बैलून रेस, बॉल रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, मार्बल
स्पून रेस की प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जिसमें बालक वर्ग के 100 मीटर की दौड़ में दीपक ,नेहाल ,नौशाद, आकिल, रितिकेश, अंशु ,मेराज, राजकुमार और ऋषि सिंह; बालिका वर्ग में रिमझिम, नेहा, रूपा ,कृति , शिल्पी, तान्या, प्रीति, आफिया और आरसी , वहीं 200 मीटर के बालक वर्ग में रितिकेश, आकिल, अंशु, मेराज, साहिल, और अविनाश ; बालिका वर्ग में कृति , शिल्पी, पावनी और गुलफशा ; 400 मीटर के बालक वर्ग में मेराज , आसिफ और मोहसिन रजा , स्लो साइकिल रेस में दीपू , दिलकश और अतुल, बालिका वर्ग में रौनक ,कशिश और तरन्नुम बैक रेस के बालक वर्ग में दीपक ,आकाश,शेख सन्ना, अाकील ,अंशु और फैजान; बालिका वर्ग में रिमझिम, अंजलि, रूपा कृति , प्रीतिबाला और तान्या; हॉपिंग रेस बालक वर्ग में रितिक, सुधांशु और उत्तम; बालिका वर्ग में
रिमझिम,माहेरू और अंजलि वहीं सुई धागा रेस के जूनियर वर्ग में प्रीतिबाला, मधुलिका और नंदिनी जबकि सीनियर वर्ग में अंकिता, प्रीति आफिया और सगूफी को अतिथियों द्वारा क्रमशः प्रथम ,द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । खेलकूद को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों में इरशाद आलम, काजल सिंह, सुजीता कुमारी , संगीता जायसवाल , सत्येंद्र पांडेय, सुनीता पटेल , राजीव श्रीवास्तव, रोहित कुमार, अनुपम कुमारी, पूनम शर्मा, सुनीता ठाकुर, मधुबाला शर्मा,अंजली सोनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।
