नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें गढ़वा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हर्ष मंगला की अध्यक्षता में शनिवार कों मतगणना से संबंधित प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त ने बताया कि चुनाव के बाद 23 दिसंबर मतगणना की तिथि निर्धारित की गई है। मतगणना के दिन दोनों विधानसभा; 80-गढ़वा व 81- भवनाथपुर में 20- 20 टेबल लगाए जाएंगे. साथ ही गढ़वा विधानसभा में 23 राउंड व भवनाथपुर विधानसभा में 26 राउंड में मतगणना की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि मतगणना के दिन ऑब्जर्वर अभ्यर्थियों की उपस्थिति में प्रातः 7:00 बजे बज्रगृह खोला जाएगा.प्रातः 8:00 बजे से मतगणना प्रारंभ की जाएगी।
विदित हो कि गढ़वा व भवनाथपुर विधानसभा के लिए अलग-अलग हॉल की व्यवस्था की गई है। पोस्टल बैलट के माध्यम से प्राप्त मतों की गणना के
लिए दोनों विधानसभाओं में 2-2 टेबल अलग से लगाया जाएगा . इसके अलावा 1-1 टेबल ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट सिस्टम) के माध्यम से प्राप्त मतों की स्कैनिंग के लिए लगाया जाएगा। मौके पर उपायुक्त ने बताया कि मतगणना के लिए समुचित सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामात भी किए गए हैं। पर्याप्त मात्रा में दंडाधिकारी व पुलिस बल प्रतिनियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही विभिन्न चेकपॉइंट्स के माध्यम से पहचान पत्रों की जांच करने के उपरांत ही एंट्री की व्यवस्था की गई है। विदित हो कि मतगणना के दिन लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए जिलेभर में विभिन्न चेकप्वाइंट बनाए गए हैं .साथ ही मतगणना के दिन ट्रैफिक कंट्रोल के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है। प्रेस वार्ता में उपायुक्त के अलावे मुख्य रुप से उप विकास आयुक्त गढ़वा, अपर समाहर्ता गढ़वा, निर्वाची पदाधिकारी 80- गढ़वा विधानसभा क्षेत्र, निर्वाची पदाधिकारी 81- भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र, उप निर्वाचन पदाधिकारी गढ़वा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गढ़वा समेत अन्य उपस्थित थे।