गढ़वा।जिले के सुप्रसिद्ध एवं आस्था के केंद्र मां गढ़देवी मंदिर के प्रांगण में इस बार फिर भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। जय मां शेरावा...
गढ़वा।जिले के सुप्रसिद्ध एवं आस्था के केंद्र मां गढ़देवी मंदिर के प्रांगण में इस बार फिर भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। जय मां शेरावाली भंडारा का 26वां भव्य आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित इस ऐतिहासिक भंडारे ने पूरे जिले में भक्ति की अलख जगा दी।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर गढ़वा
उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, नगर परिषद अध्यक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, प्रसिद्ध समाजसेवी राकेश पाल, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, भंडारा समिति के अध्यक्ष सुनील पासवान उर्फ नागर, वार्ड पार्षद विनोद प्रसाद उर्फ करीमन बघेल, वार्ड पार्षद मुन्ना मोबाइल, समाजसेवी चंदन पासवान* सहित जिले के कई गणमान्य नेता, प्रशासनिक अधिकारी और समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मां दुर्गा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों के कर-कमलों द्वारा मां दुर्गा का कपाट खोला गया। जैसे ही गढ़ देवी मंदिर में विराजमान मां दुर्गा का पट खुला, पूरा प्रांगण "जय माता दी" के जयकारों से गूंज उठा। इस अलौकिक क्षण के साथ ही जिले भर में विराजमान सभी दुर्गा पंडालों के पट एक साथ खुल गए, जिससे पूरा वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया।इसके बाद अतिथियों ने परंपरा के अनुसार नौ नवदुर्गा कन्याओं के साथ साथ श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भंडारे का भोजन कराकर आशीर्वाद लिया और भंडारे की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।गढ़देवी मंदिर समिति ने इस 26वें भंडारे को ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। नवरात्र के नौ दिनों तक यहां हजारों श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी। पूरे गढ़वा शहर में इस भव्य आयोजन को लेकर भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।

टिप्पणियाँ