गढ़वा। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (NIMA) गढ़वा जिला शाखा की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक खजुरी स्थित रॉयल रिसॉर्ट में आ...
गढ़वा। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (NIMA) गढ़वा जिला शाखा की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक खजुरी स्थित रॉयल रिसॉर्ट में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भगवान धन्वंतरि के स्तवन से हुई। इसके बाद NIMA गढ़वा के सचिव डॉ. नितेश भारती के पिता तथा NIMA सदस्य डॉ. कविता के पति के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. अनिल शाह ने की। इस दौरान संगठन की कार्यप्रणाली, आईएसएम चिकित्सकों के हित में चल रहे कार्यों, संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, सदस्यता विस्तार तथा भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही चिकित्सकों के पेशेवर विकास एवं संगठनात्मक मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव भी साझा किए गए।मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ. अनिल शाह ने कहा कि NIMA केवल एक संगठन नहीं, बल्कि आईएसएम चिकित्सकों की आवाज है। संगठन का उद्देश्य चिकित्सकों के हितों की रक्षा करना, उनके पेशेवर विकास के लिए निरंतर कार्य करना तथा समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में उनकी भूमिका को और मजबूत बनाना है। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने और सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।वहीNIMA गढ़वा के कोषाध्यक्ष डॉ. राकेश रंजन ने कहा कि संगठन लगातार चिकित्सकों के हितों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णयों से संगठन को नई दिशा मिलेगी तथा आने वाले दिनों में विभिन्न जनहित एवं चिकित्सक हितैषी कार्यक्रमों को और प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों का सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ. अनिल शाह, कोषाध्यक्ष डॉ. राकेश रंजन, डॉ. अभिनित, प्रांतीय सचिव डॉ. संजय, उपाध्यक्ष डॉ. पतंजलि, डॉ. दीपक पांडे, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. कुमुद रंजन, डॉ. आयुष, प्रांतीय कोषाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार सहित डाल्टेनगंज से डॉ. निराला, डॉ. विश्वजीत, डॉ. सोमनाथ, डॉ. अभिषेक तथा बंशीधर नगर से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी.एन. पांडे और डॉ. निशांक निश्रम सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ