गढ़वा। झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत नगर परिषद सभागार में ई-विद्या वाहिनी आधारित अनुश्रवण एवं आधारभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान (...
गढ़वा। झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत नगर परिषद सभागार में ई-विद्या वाहिनी आधारित अनुश्रवण एवं आधारभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) मूल्यांकन पर दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी जगन्नाथ लोहरा एवं जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज ने किया। इसमें जिले के सभी प्रखंडों के BRP व CRP भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण में ई-विद्या वाहिनी ऐप के प्रभावी उपयोग, विद्यालय अनुश्रवण, गुणवत्तापूर्ण डेटा प्रविष्टि, FLN मूल्यांकन तथा शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार की रणनीतियों पर व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
गढ़वा के 2.23 लाख लाभुकों के खातों में तीन माह की मंईयां सम्मान योजना की राशि पहुंची
गढ़वा। सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देशन में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिले के 2,23,001 लाभुकों के बैंक खातों में अप्रैल, मई और जून माह की सम्मान राशि सफलतापूर्वक हस्तांतरित कर दी है। जिला प्रशासन ने लाभुकों से बैंक खाते की जांच करने तथा किसी तकनीकी समस्या होने पर संबंधित प्रखंड कार्यालय या बैंक से संपर्क करने की अपील की है। प्रशासन ने अफवाहों से बचते हुए केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने का भी आग्रह किया है।
SIR अभियान में गढ़वा की तेज रफ्तार, सभी ईपी पार्ट्स डाउनलोड-प्रिंट, 51% गणना प्रपत्र वितरित
गढ़वा। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत गढ़वा जिले में मतदाता सूची के शुद्धीकरण का कार्य तेजी से जारी है। जिला प्रशासन के अनुसार दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 957 ईपी पार्ट्स का डाउनलोड व प्रिंट पूरा कर लिया गया है। अब तक 51.16 प्रतिशत गणना प्रपत्र मतदाताओं के बीच वितरित किए जा चुके हैं तथा हजारों प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन और सत्यापन भी पूरा हो चुका है। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने मतदाताओं से बीएलओ को आवश्यक सहयोग देकर समय पर गणना प्रपत्र भरने और सत्यापन कराने की अपील की है।
जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
गढ़वा। समाहरणालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई में उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने राशन, पेंशन, भूमि विवाद, आवास, मुआवजा, रोजगार, बकाया मजदूरी, पीएम किसान योजना सहित विभिन्न मामलों से जुड़ी शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। जनसुनवाई में बकाया मानदेय, पारिश्रमिक भुगतान, पीएम किसान की बंद राशि, भूमि धोखाधड़ी और सीमांकन जैसे मामलों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ