गढ़वा। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस) गढ़वा द्वारा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के...
गढ़वा। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस) गढ़वा द्वारा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार सफल प्रतिभाओं के सम्मान एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थान की प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष संगीता गोयल एवं सदस्य मथुरा राम उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद संस्थान के निदेशक प्रशांत कुमार मिश्रा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया, वहीं प्रशिक्षणार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का अभिनंदन किया।निदेशक प्रशांत कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में युवाओं के जीवन में कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव बताया। अंबा खोरिया एवं कांडी प्रखंड के कुशवाहा प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं ने आकर्षक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग बिखेरा। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन प्रशिक्षणार्थी दीपांजलि कुमारी एवं नुजहत नाज ने किया।मुख्य अतिथि शांति देवी तथा अन्य अतिथियों ने विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। शांति देवी ने कहा कि जन शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित कौशल विकास कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर एवं रोजगारोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका अवलोकन कर अतिथियों ने प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों के कौशल और मेहनत की मुक्तकंठ से सराहना की।समारोह के अंत में कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश कुमार पाठक ने सभी अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी बरखा कुमारी, चंदन कुमार पाल, सोशल मोबिलाइज़र रूपेश कुमार, राहुल सिंह, मिथिलेश सिंह, आलोक कुमार सहित संस्थान के सभी प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में गढ़वा, धुरकी, कांडी, नावाडीह, डुमरों, मेराल सहित विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों से सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ