गढ़वा: शहर के रंका रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को याकूजा (Yakuza) इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर शोरूम का भव्य शुभारंभ ...
गढ़वा: शहर के रंका रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को याकूजा (Yakuza) इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड विकास मोर्चा के युवा समाजसेवी विकास दुबे, नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी, आरोग्य फार्मेसी के प्रोपराइटर दीपक कुमार, समाजसेवी वेंकटेश्वर नारायण, अशोक गुप्ता, वार्ड पार्षद सुनील कुमार तथा प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष पिंकू पांडे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।शुभारंभ से पूर्व हिंदू रीति-रिवाज एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित प्रभाकर धर दुबे ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पूजा में उपेंद्र प्रजापति सहित उनके परिजन भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड विकास मोर्चा के युवा समाजसेवी विकास दुबे एवं नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी ने कहा कि बढ़ती पेट्रोल कीमतों और महंगाई के दौर में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग समय की आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि ई-वाहनों को अपनाने से जहां आम लोगों के खर्च में कमी आएगी, वहीं पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार भी स्वच्छ और हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहित कर रही है।वही शोरूम के प्रोपराइटर दीपक कुमार एवं गुड्डू मेहता ने बताया कि ग्राहक मात्र 35 हजार रुपये से और 0 प्रतिशत ब्याज की सुविधा के साथ याकूजा इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीद सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूटी के साथ एक वर्ष की वारंटी, बेहतर रनिंग रेंज, होम सर्विस और वारंटी अवधि में खराब पार्ट्स का तत्काल प्रतिस्थापन जैसी सुविधाएं ग्राहकों को उपलब्ध कराई जाएंगी।उन्होंने कहा कि गढ़वा में पहली बार ग्राहकों के घर तक सर्विस देने की व्यवस्था शुरू की गई है। पूर्व में कई इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता के अभाव में बंद हो गए थे, लेकिन याकूजा ग्राहकों को बेहतर आफ्टर सेल्स सर्विस और समय पर स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड विकास मोर्चा के युवा समाजसेवी विकास दुबे ने कहा कि "बढ़ती महंगाई और पेट्रोल की कीमतों को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग समय की जरूरत है। इससे लोगों की बचत होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।"वही नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी ने कहा कि "स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त शहर के निर्माण में इलेक्ट्रिक वाहन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। लोगों को अधिक से अधिक ई-वाहनों को अपनाना चाहिए।"वही समाजसेवी वेंकटेश्वर नारायण ने कहा कि "गढ़वा में आधुनिक सुविधाओं से लैस इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम खुलना जिले के लिए एक सकारात्मक पहल है।"वही प्रोपराइटर दीपक कुमार ने कहा कि "हमारा उद्देश्य ग्राहकों को किफायती कीमत, बेहतरीन गुणवत्ता और भरोसेमंद होम सर्विस उपलब्ध कराना है।"वही समाजसेवी सहयोगी गुड्डू मेहता ने कहा कि "याकूजा इलेक्ट्रिक स्कूटी बेहतर रनिंग रेंज, मजबूत गुणवत्ता और उत्कृष्ट सर्विस के कारण ग्राहकों की पहली पसंद बनेगी।"वही केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के अध्यक्ष
अध्या शंकर पांडे ने कहा कि "पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में यह सराहनीय पहल है।"समाजसेवी अशोक गुप्ता ने कहा कि "यह शोरूम लोगों को बेहतर विकल्प देने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगा।"वही वार्ड पार्षद सुनील कुमार ने कहा कि
"गढ़वा के लोगों को अब इलेक्ट्रिक स्कूटी के लिए बेहतर सर्विस और भरोसेमंद सुविधा अपने शहर में ही मिलेगी।कार्यक्रम में ड्रग एसोसिएशन के अध्यक्ष अध्या शंकर पांडे, वार्ड पार्षद सविता देवी, वार्ड पार्षद मनोज मेहता, नथुनी राम, रवि कुमार कुशवाहा, सोमनाथ सोनी, ज्ञान प्रकाश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं प्रोपराइटर के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ