गढ़वा/निलांबर-पीतांबरपुर (लेस्लीगंज )। निलांबर-पीतांबरपुर (लेस्लीगंज) स्थित बाबा चौहरमल पार्क में वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति, ...
गढ़वा/निलांबर-पीतांबरपुर (लेस्लीगंज)। निलांबर-पीतांबरपुर (लेस्लीगंज) स्थित बाबा चौहरमल पार्क में वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति, पलामू जिला कमिटी के तत्वावधान में भारत के महान जननेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक न्याय के प्रखर योद्धा, पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की 80वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके सामाजिक, राजनीतिक एवं मानवीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।वक्ताओं ने कहा कि स्व. रामविलास पासवान ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, दलितों, पिछड़ों, वंचितों, किसानों, मजदूरों तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के अधिकार, सम्मान और सामाजिक न्याय की लड़ाई को समर्पित कर दिया। उन्होंने कई दशकों तक केंद्र सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्रालयों का सफलतापूर्वक नेतृत्व करते हुए देश के विकास एवं जनकल्याण में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका जीवन संघर्ष, सादगी, ईमानदारी, सामाजिक समरसता और जनसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. रामविलास पासवान के बताए हुए आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने, समाज में शिक्षा, संगठन, एकता तथा सामाजिक न्याय की भावना को और अधिक मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।इस अवसर पर समिति के संरक्षक तारकेश्वर पासवान, जिला अध्यक्ष संदीप पासवान, जिला महासचिव संजय पासवान, जिला उपाध्यक्ष ललन पासवान, बिनय पासवान, मिथलेश पासवान एवं रघुनाथ पासवान, कार्यालय सचिव राजनारायण पासवान, जिला प्रवक्ता बिनय मांझी, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पासवान (बंटु पासवान), निलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड अध्यक्ष अजय पासवान, महासचिव सुनील पासवान, उपाध्यक्ष सतेन्द्र पासवान, छोटू पासवान, धर्मेन्द्र पासवान, रोहित रंजन सहित पासवान समाज के अनेक गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, समानता एवं संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने "जय भीम, जय संविधान एवं जय वीर बाबा चौहरमल" के उद्घोष के साथ स्व. रामविलास पासवान को श्रद्धापूर्वक नमन किया।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ