“स्वस्थ पर्यावरण के बिना स्वस्थ समाज की कल्पना अधूरी” : उपाधीक्षक डॉ. माहेरु यमानी “वृक्षारोपण ही जलवायु संकट से निपटने का सबसे प्रभावी उपाय...
“स्वस्थ पर्यावरण के बिना स्वस्थ समाज की कल्पना अधूरी” : उपाधीक्षक डॉ. माहेरु यमानी
“वृक्षारोपण ही जलवायु संकट से निपटने का सबसे प्रभावी उपाय” : आईएमए अध्यक्ष डॉ. अरशद अंसारी गढ़वा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी ने किया, जबकि उपाधीक्षक डॉ. माहेरु यमानी एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) गढ़वा के अध्यक्ष डॉ. अरशद अंसारी की देखरेख में अस्पताल परिसर में दर्जनों फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।इस अवसर पर उपस्थित सीएस एवं डीएस और IMA अध्यक्ष एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।मौके पर सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी ने कहा “पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। एक पौधा लगाना केवल प्रकृति के प्रति दायित्व निभाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित जीवन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सभी लोगों को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।”वही उपाधीक्षक डॉ. माहेरु यमानी ने कहा “स्वस्थ पर्यावरण और स्वस्थ समाज एक-दूसरे के पूरक हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। अस्पताल परिसर में लगाए गए पौधे भविष्य में स्वच्छ वातावरण और बेहतर स्वास्थ्य का आधार बनेंगे।”वही आईएमए अध्यक्ष डॉ. अरशद अंसारी ने कहा“विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराता है। यदि हम आज पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर संकटों का सामना करना पड़ेगा। वृक्ष लगाना और उन्हें संरक्षित रखना हम सभी का सामाजिक दायित्व है।”कार्यक्रम में सदर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही।डैम, विमलेश पासवान, हुमायूं कबीर, विनय शर्मा, राजेंद्र राम, रौशन कुमार, अशोक राम, शंभू कुमार, मो. अहमद सहित अन्य कर्मियों ने पौधारोपण अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर को हरा-भरा बनाने तथा स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए निरंतर चलने वाला जन अभियान होना चाहिए।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ