गढ़वा। रोटरी क्लब गढ़वा उदय के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामाजिक सौहार्द, संगठनात्मक एकता और नेतृत्व विकास का प्रेरणादायी उदाह...
गढ़वा। रोटरी क्लब गढ़वा उदय के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामाजिक सौहार्द, संगठनात्मक एकता और नेतृत्व विकास का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। क्लब के वर्तमान अध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद, सीए दिवाकर सिन्हा, मनीष कमलापुरी, राजेश बाबू सराफ, सीमा केसरी एवं कमल किशोर चौबे सहित रोटरी परिवार के सदस्यों ने गया स्थित आवास पर आगामी डिजी के जन्मदिवस समारोह में शामिल होकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।इस अवसर पर सभी सदस्यों ने गया के विभिन्न ऐतिहासिक, धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर सांस्कृतिक विरासत का भी अवलोकन किया। सदस्यों ने कहा कि ऐसे अवसर आपसी संबंधों को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज सेवा के लिए नई प्रेरणा प्रदान करते हैं।इसके बाद रविवार को पटना के प्रतिष्ठित होटल मौर्या में पाटलिपुत्र क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में रोटरी क्लब गढ़वा उदय का प्रतिनिधित्व करते हुए श्याम सुंदर प्रसाद, सीए दिवाकर सिन्हा, मनीष कमलापुरी, राजेश बाबू सराफ, सीमा केसरी एवं कमल किशोर चौबे ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण सत्र वर्ष 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्षों एवं सचिवों को संगठनात्मक कार्यप्रणाली, नेतृत्व क्षमता और सेवा परियोजनाओं के प्रभावी संचालन के संबंध में मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।वर्तमान अध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक रहा, जिससे क्लब की आगामी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी।मौके पर श्याम सुंदर प्रसाद ने कहा कि “जन्मोत्सव समारोह और प्रशिक्षण कार्यक्रम दोनों ही यादगार रहे। इससे संगठनात्मक मजबूती और सेवा कार्यों को नई दिशा मिलेगी।”वही सीए दिवाकर सिन्हा ने कहा कि “प्रशिक्षण में प्राप्त अनुभव और मार्गदर्शन भविष्य की योजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने में सहायक होंगे।”वही मनीष कमलापुरी ने कहा कि “रोटरी परिवार के साथ बिताया गया समय प्रेरणादायक रहा। सेवा और नेतृत्व के नए आयाम सीखने का अवसर मिला।”वही राजेश बाबू सराफ ने कहा कि “ऐसे कार्यक्रम सदस्यों के बीच समन्वय बढ़ाने के साथ-साथ समाजहित में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।”वही सीमा केसरी ने कहा कि “महिला सहभागिता और नेतृत्व को लेकर मिले विचार अत्यंत उपयोगी रहे। यह अनुभव हमेशा याद रहेगा।”
टिप्पणियाँ