गढ़वा। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को कचहरी रोड स्थित पुराने समाहरणालय भवन में रेड क्रॉस सोसाइटी के नए कार्यालय का उद्...
गढ़वा। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को कचहरी रोड स्थित पुराने समाहरणालय भवन में रेड क्रॉस सोसाइटी के नए कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के उपरांत आमजनों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि नए कार्यालय के संचालन का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से वृद्धजनों एवं जरूरतमंद लोगों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच एवं सामाजिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही समाज में स्वास्थ्य जागरूकता एवं मानव सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना है।विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर उन समर्पित रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने पिछले एक वर्ष में चार बार रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की है। रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान देकर उनके योगदान की सराहना की गई।मौके पर विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने कहा कि रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदाता समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और ऐसे लोगों का सम्मान किया जाना समाज में सकारात्मक संदेश देता है।उपायुक्त ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी का नया कार्यालय जनसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक सहयोग का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यहां विशेष रूप से वृद्धजनों एवं जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने तथा मानव सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की।उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में रक्तदान, स्वास्थ्य जांच और सामाजिक सहयोग जैसे कार्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा प्रशासन ऐसे जनहितकारी प्रयासों को हरसंभव सहयोग देता रहेगा।वही डॉ. जे.पी. सिंह ने कहा कि "रक्तदान महादान है। नियमित रक्तदाता समाज के सच्चे नायक हैं। उनके योगदान से जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। हमें अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिए।"वही डॉ. एन.के. रजक ने कहा कि "रेड क्रॉस का यह नया कार्यालय जनसेवा का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यहां स्वास्थ्य जांच, जागरूकता एवं सामाजिक सहायता से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाया जाएगा।"वही डॉ. यासीन अंसारी ने कहा कि "रक्तदान न केवल किसी की जान बचाता है, बल्कि समाज में मानवता और सेवा की भावना को भी मजबूत करता है। युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।"कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी डॉ. एम.पी. गुप्ता, डॉ. जे.पी. सिंह, डॉ. एन.के. रजक, डॉ. यासीन अंसारी, डॉ. पतंजलि केसरी, रघुवीर प्रसाद, नंद कुमार गुप्ता, अमन कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी, जयशंकर ब्रेजियर, विनोद कमलापुरी एवं राजमनी कमलापुरी समेत कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ