गढ़वा। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को गढ़वा सदर अस्पताल में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदर...
गढ़वा। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को गढ़वा सदर अस्पताल में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. माहेरू यमानी, आईएमए अध्यक्ष डॉ. अरशद अंसारी सहित अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने तथा मानवीय संवेदनाओं के साथ उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि रक्तदान केवल जीवन बचाने का माध्यम नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए सभी ने अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उनके प्रति सेवा, समर्पण एवं संवेदनशीलता का भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्यकर्मियों के बीच सेवा भावना, रक्तदान के महत्व तथा मरीजों के प्रति उत्तरदायित्व को लेकर चर्चा भी हुई। सभी ने सामूहिक रूप से यह संदेश दिया कि स्वास्थ्य सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण दायित्व है।मौके पर डीएस डॉ. माहेरू यमानी ने कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस हमें मानव सेवा और जीवन बचाने के महत्व का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल की पूरी टीम मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
“रक्तदान जीवनदान है, सेवा भाव से ही चिकित्सा पेशे की सार्थकता” — डॉ. अरशद अंसारी
आई एम ए अध्यक्ष डॉ. अरशद अंसारी ने कहा कि रक्तदान किसी भी व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का कर्तव्य केवल इलाज करना नहीं, बल्कि मरीजों के मन में विश्वास और सुरक्षा की भावना पैदा करना भी है।
“हर मरीज को सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना हमारा संकल्प”
कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाएं ही चिकित्सा सेवा की असली पहचान हैं।वही
“मरीजों की सेवा ही हमारा धर्म, हर परिस्थिति में निभाएंगे जिम्मेदारी”
स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज की देखभाल पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ की जाएगी। उन्होंने मरीजों को बेहतर सुविधा और सहयोग प्रदान करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि मरीजों की संतुष्टि और उनका बेहतर उपचार ही उनकी प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी इसी भावना के साथ कार्य किया जाएगा।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ