गढ़वा। धुरकी थाना परिसर में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना प्रभारी जनार...
गढ़वा। धुरकी थाना परिसर में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना प्रभारी जनार्दन राउत की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, विभिन्न धर्मों के प्रबुद्धजन, ताजिया समिति के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा निर्धारित मार्ग से ही जुलूस निकालने पर सहमति बनी।
डंडा थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा। डंडा थाना परिसर में थाना प्रभारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में अंचलाधिकारी, बीडीओ, ताजिया समिति के सदस्य, प्रबुद्धजन एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया गया।
डंडई में एसडीपीओ की अध्यक्षता में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक
गढ़वा। डंडई थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिल्लू लोहरा की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंचलाधिकारी, बीडीओ, थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी, ताजिया समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न धर्मों के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने तथा निर्धारित मार्ग से ही जुलूस निकालने पर सर्वसम्मति बनी।
कांडी थाना में मुहर्रम की तैयारियों को लेकर शांति समिति की बैठक
गढ़वा। कांडी थाना परिसर में थाना प्रभारी अशफाक आलम की अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, ताजिया समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।
नीट यूजी पुनर्परीक्षा को लेकर जिलेभर में चला सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
गढ़वा। नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा-2026 के निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहनों की जांच, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस ने परीक्षा में बाधा पहुंचाने वाली संभावित गतिविधियों पर विशेष नजर रखी।
गोदरमना सीमा क्षेत्र में चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान
गढ़वा। रंका थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ सीमा स्थित गोदरमना-भंडरिया मोड़ पर थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी के नेतृत्व में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए बताया गया कि नशाखोरी स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए घातक है। साथ ही साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, डायल 112 एवं 1930, यौन अपराध और सामाजिक कुरीतियों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ