गढ़वा। सोमवार को नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल के प्रांगण में गढ़वा जिला तेली साहू समाज की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष मनीष ...
गढ़वा। सोमवार को नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल के प्रांगण में गढ़वा जिला तेली साहू समाज की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी 20 प्रखंडों की प्रखंड कमेटियों, पदाधिकारियों तथा हजारों की संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के प्रेरणास्रोत महान दानवीर भामाशाह, भक्त शिरोमणि कर्मा मां तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज के व्याख्याता अरविंद प्रसाद गुप्ता ने किया।बैठक में सर्वसम्मति से डंडई प्रखंड निवासी सुषमा देवी को जिला महिला अध्यक्ष तथा मेराल प्रखंड निवासी ममता देवी को जिला महिला सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। वहीं युवा नेतृत्व को मजबूत करने के उद्देश्य से धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता को गढ़वा जिला युवा अध्यक्ष चुना गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर समाज के विभिन्न पदाधिकारियों एवं गणमान्य सदस्यों ने संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता, शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। बैठक के अंत में डॉ. राकेश रंजन प्रसाद गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुए समाज के विकास और संगठन विस्तार के लिए सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।उन्होंने बताया कि तेली साहू समाज द्वारा वर्षभर जरूरतमंदों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, नेत्र ऑपरेशन, रक्तदान सहयोग, नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श, जरूरतमंद समाजबंधुओं के लिए भोजन एवं आवास की व्यवस्था जैसी सेवाएं संचालित की जा रही हैं। साथ ही समाज के बच्चों के लिए नि:शुल्क ट्यूशन, गरीब एवं असहाय परिवारों की सहायता तथा समाज के स्वयं के भवन निर्माण की दिशा में भी शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा।मौके पर डॉ. राकेश रंजन प्रसाद गुप्ता ने कहा कि “तेली साहू समाज को संगठित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी 20 प्रखंडों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। समाज के लोगों की राय और सहभागिता से संगठन का विस्तार किया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और जरूरतमंद परिवारों की सहायता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाज की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर हम आने वाले दिनों में कई जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे।”बैठक में टिंकू प्रसाद गुप्ता, मुकेश प्रसाद गुप्ता, मनीष कुमार गुप्ता, उदित प्रसाद गुप्ता, आईटी अभियंता संतोष प्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता, विक्की कुमार गुप्ता, बसंत कुमार गुप्ता, सूरज कुमार गुप्ता, गणेश प्रसाद गुप्ता, विशेश्वर प्रसाद गुप्ता, इलू गुप्ता, शिवपूजन प्रसाद गुप्ता, प्रोफेसर भास्कर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ